{"_id":"5eca7bbc84b2c46bd30510cb","slug":"545-himachali-reached-from-ahmedabad-gujarat-in-una-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद से विशेष ट्रेन में लौटे 545 हिमाचली, ऊना रेलवे स्टेशन पर हुई थर्मल स्कैनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद से विशेष ट्रेन में लौटे 545 हिमाचली, ऊना रेलवे स्टेशन पर हुई थर्मल स्कैनिंग
Sun, 24 May 2020 07:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 May 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद से 545 हिमाचलियों को लेकर विशेष रेलगाड़ी रविवार दोपहर करीब तीन बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि अहमदाबाद से ट्रेन में कांगड़ा जिला से 210, हमीरपुर से 74, मंडी से 82, शिमला से 40, चंबा से 37, कुल्लू से 7, किन्नौर और लाहौल स्पीति से 1-1, बिलासपुर से 23, ऊना से 47, सिरमौर से 10 और सोलन के 13 यात्री पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी से सभी यात्रियों को जिलावार उतारा गया।
विज्ञापन
प्लेटफार्म से बाहर निकलने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने दो रास्ते बनाए थे, ताकि यात्रियों को उतरने में किसी तरह की असुविधा न हो। सबसे पहले कांगड़ा जिला के यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतारने के बाद सैनिटाइज किया गया। इसके बाद हेल्थ डेस्क पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
स्टेशन से बाहर निकलने से पहले सभी यात्रियों को खाने-पीने की सामग्री और पानी की बोतलें व सैनिटाइजर दिए गए। इसके बाद उन्हें एचआरटीसी बसों में बैठाकर उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया गया। अहमदाबाद से शनिवार 5 बजे चली ट्रेन के ऊना पहुंचने का समय दोपहर 1.30 बजे निश्चित था, लेकिन ट्रेन के पहुंचने में विलंब हुआ।
विज्ञापन
राधा स्वामी सत्संग व्यास ने किया खाने का इंतजाम
उपायुक्त ने कहा कि अहमदाबाद से लौटे सभी यात्रियों व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए खाने के 1100 पैकेट बनाए गए थे। खाने की व्यवस्था राधा स्वामी सत्संग घर भदसाली की ओर से की गई थी। लगभग 50 वॉलंटियर्स ने खाना बनाने से लेकर पैकिंग तक का बंदोबस्त किया था।