फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   54 buses challan

54 बसों के काटे चालान

Sat, 12 Feb 2022 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
54 buses challan
54 बसों के काटे चालान
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई
न वर्दी पहन रहे न सवारियों को टिकट दे रहे कंडक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के लोकल रूटों पर चलने वाली एचआरटीसी और प्राइवेट बसों में चालक-परिचालक न वर्दी पहन रहे हैं न सवारियों को टिकट दे रहे हैं। कोरोना के खतरे के बावजूद मास्क तक लगाने की जहमत नहीं उठा रहे।
ड्राइवर-कंडक्टरों की मनमानी को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा है। परिवहन विभाग मुख्यालय की फ्लाइंग स्क्वायड ने 78 बसों की जांच कर अनियमितताएं पाए जाने पर 54 बसों के चालान कर करीब 22400 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

टुटीकंडी क्रॉसिंग, एमएलए क्रॉसिंग, ओल्ड बस स्टैंड, लोकल बस स्टैंड, नवबहार और खलीनी में नाकेबंदी कर परिवहन विभाग की टीम ने बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकतर बसों के ड्राइवर-कंडक्टर बिना वर्दी और बिना मास्क पकड़े गए। अधिकतर निजी बसों में सवारियों को टिकटें नहीं दी गई थीं। नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवर कंडक्टरों के चालान किए हैं। ओल्ड बस स्टैंड-मैहली पंथाघाटी, ओल्ड बस स्टैंड बालूगंज खलीनी, जतोग टुटू, संजौली, लक्कड़ बाजार ओल्ड बस स्टैंड और संजौली, छोटा शिमला ओल्ड बस स्टैंड मुद्रिका बसों में अनियमितताएं पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारियों को टिकट न देने और वर्दी न पहनने वाले ड्राइवर कंडक्टरों को चालान के साथ चेतावनी भी जारी की है। यात्रियों को दोबारा टिकट न देने पर कड़ी कार्रवाई के लिए चेताया गया है। परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त हेमिस नेगी ने बताया कि शहर में चलने वाली एचआरटीसी और प्राइवेट बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों की शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद बसों का निरीक्षण किया गया। चालान के साथ चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed