{"_id":"5c0f91d8bdec224154008585","slug":"53-year-old-woman-dies-due-to-drowning-in-river-beas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास नदी में डूबने से 53 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास नदी में डूबने से 53 वर्षीय महिला की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबागांव (कांगडा )
Updated Tue, 11 Dec 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांगड़ा के लंबागांव की हारसी पंचायत के डूहकी गांव की 53 वर्षीय महिला की ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान नीलम कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला हर रोज ब्यास में बने ख्वाजापीर मंदिर में माथा टेकने जाती थी।
विज्ञापन
रोजाना की भांति सोमवार को भी वह मंदिर में माथा टेकने गई लेकिन घर वापस नहीं पंहुची। महिला के घर न पंहुचने पर महिला की सास ने गांव के लोगों को बताया। लोग जब उसे ढूंढने गए तो मंदिर के पास उसकी शाल व चप्पल मिली।
विज्ञापन
इससे लोगों को महिला के डूबने का शक हुआ। अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। खोजबीन के बाद करीब डेढ किलोमीटर दूर पानी के छरे में महिला का शव मिला। लंबागांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एएसआई गुलशन कुमार ने की है।
विज्ञापन