फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   53 percent more rainfall in the district in the month of August

Shimla News: जिले में अगस्त माह में 53 फीसदी अधिक हुई बारिश

Fri, 06 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
53 percent more rainfall in the district in the month of August
मौसम विभाग की रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन

जलवायु परिवर्त बताया जा रहा है कारण

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में अगस्त माह के दौरान सामान्य से 53 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस साल अगस्त में जिलेे में 300 मिमी बारिश हुई जबकि आमतौर पर इस माह में शिमला में औसतन 196 मिमी बारिश होती है।
भारी बारिश के चलते शहर में कई क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और सड़कों पर मलबा आने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। मौसम विभाग ने इस असामान्य बारिश को जलवायु परिवर्तन से जोड़ते हुए कहा है कि आने वाले समय में इस प्रकार की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। भारी बारिश के कारण शिमला के कई प्रमुख इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इनमें बालूगंज क्रॉसिंग और चक्कर जैसे महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन

बालूगंज क्रॉसिंग पर हुए भूस्खलन से सड़कों पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आ गया था। कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली के खंभे टूटने से भी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि सामान्य से अधिक बारिश का कारण जलवायु परिवर्तन है। आने वाले वर्षों में इस प्रकार की असामान्य बारिश और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article