{"_id":"5715bdad4f1c1bf66e8b4d48","slug":"53-has-officers-not-submit-their-property-record-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":" इन 53 एचएएस अफसरों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन 53 एचएएस अफसरों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
53 एचएएस अधिकारियों ने संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया, जिस पर कार्मिक विभाग ने इन अधिकारियों को नोटिस भेजे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के 53 एचएएस अधिकारियों ने संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया, जिस पर कार्मिक विभाग ने इन अधिकारियों को नोटिस भेजे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक की ओर से ये नोटिस एचएएस अधिकारी केसी चमन, संजय शर्मा, डीके रतन, अनुपम कश्यप, पंकज राय, प्रदीप कुमार ठाकुर, विनय सिंह, हरबंस सिंह, रीमा कश्यप, संदीप नेगी, राजीव कुमार को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा चमन दिल्टा, संजीव सूद, दलीप कुमार नेगी, लक्ष्मीकांत शर्मा, डा. मोहन लाल मेहता, पंकज ललित, मनोज कुमार, सतीश कुमार-दो, एके कोहली, राजीव कुमार-दो, नरेश ठाकुर, प्रशांत देष्टा, कर्म सिंह, शिव कृष्ण, निशांत ठाकुर, ज्ञान सागर नेगी, एकता कापटा, विशाल शर्मा, बच्चन सिंह, संजीव कुमार, हरि सिंह राणा, ताशी संदुप, मलोक सिंह को भी नोटिस गए हैं।
विज्ञापन
एसएम सानी, एके सूद, विकास सूद, डा. मदन कुमार, राकेश कोरला, एमआर भारद्वाज, विवेक महाजन, सुरेंद्र माल्टू, पृथीपाल सिंह, विकास शुक्ला, अनुपम कुमार, सिद्धार्थ आचार्य, नरेंद्र कुमार, केवल शर्मा, राकेश कुमार शर्मा-चार, किशोरी लाल शर्मा, रवींद्र नाथ शर्मा, पूजा चौहान और धर्मेश कुमार को भी नोटिस भेजे गए हैं। इन अधिकारियों को 31 अगस्त 2015 को संपत्ति का ब्योरा देने के लिए पत्र भेजे गए थे। उसके बाद सात नवंबर को रिमाइंडर भी भेजे गए थे। अब दूसरा रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग का कार्यभार पीसी धीमान को दिया
हिमाचल सरकार ने आबकारी एवं कराधान विभाग का अतिरिक्त कार्यभार अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी के अवकाश पर जाने के कारण अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान को दिया है। अवर सचिव आरपी नेगी को पर्यटन और प्रमोद सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क और जनजातीय विकास का भी कार्यभार दिया गया है।