फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जाखू मंदिर

जाखू में मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबा किया रावण का दहन

Sat, 20 Oct 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 20 Oct 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
जाखू मंदिर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजयदशमी के पर्व पर जाखू मंदिर में रिमोट का बटन दबाकर रावण दहन किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता को विजयदशमी के बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व की बधाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बातचीत में लोगों को नशे जैसी बुराइयों को त्याग कर समाज और देश हित में अच्छे कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश की जनता से दिवाली पर कम से कम पटाखे जलाने की भी अपील की। कहा कि दीपावली पर्व को मिठाइयां बांटकर मनाएं।

विज्ञापन

शिमला का नाम श्यामला करने के आए सुझाव

जाखू मंदिर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजधानी शिमला का नाम श्यामला करने के सुझाव प्रदेश सरकार के पास आए हैं। उन्होंने कहा कि शिमला का पहले यही नाम था। उन्होंने आम जनता से अंग्रेजों की ओर से रखे गए नामों को बदले जाने पर अपने सुझाव देने को कहा। कहा कि इसका फैसला सुझाव आने के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed