फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ईआरपी प्रोजेक्ट के तहत जीपीएफ/सीपीएफ

एचपीयू कर्मियों को ऑनलाइन मिलेगी सेलरी स्लिप

Mon, 30 Jul 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Jul 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
ईआरपी प्रोजेक्ट के तहत जीपीएफ/सीपीएफ

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बारह सौ से अधिक शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी अब अपनी सेलरी की स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। कर्मचारियों का रिकार्ड विवि ने ऑनलाइन कर दिया है। इसकी शुरुआत कर पहले चरण में कर्मचारियों की सेलरी स्लिप और जीपीएफ तथा सीपीएफ को देखने और उसकी स्टेटमेंट को डाउलोड करने की सुविधा शुरू की है। सर्विस बुक भी जल्द ऑनलाइन कर दी जाएगी। इस पर भी काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी दिए गए लागइन से अलग से बनाए पोर्टल पे रोल एचपीयू शिमला के माध्यम से वेतन से संबंधित पूरी जानकारी ले सकते हैं। कुलपति से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मी तक का पे रोल संबंधित पूरा ब्यौरा आनलाइन कर दिया है। विवि के ईआरपी एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग इंटीग्रेटिड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम (आईयूएमएस) के तहत कर्मियों के रिकार्ड को आनलाइन करने की प्रक्रिया का पहला अहम कदम माना जा रहा। अगले चरण में हर कर्मचारी की पूरी सर्विस बुक को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा। यह कर्मचारियों का अपना निजी अकाउंट होगा।
विज्ञापन


आनलाइन डाउलोड कर सकते हैं सेलरी स्लिप
विवि के ईआरपी प्रोजेक्ट के मुखिया डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सेलरी को आनलाइन कर दिया है। सभी कर्मियों को उनके मोबाइल नंबर पर उनका लाग इन और पासवर्ड दे दिया है। कर्मचारी पे रोल पोर्टल के माध्यम से उसमें अपना लाग इन पासवर्ड डाल कर सेलरी स्लिप और जीपीएफ/सीपीएफ के पूरे ब्यौरे को डाउनलोड कर सकते हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को फिलहाल पुराने तरीके से सेलरी स्लिप दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1200 से अधिक कर्मियों को मिल रहा लाभ
विवि कर्मियों के वेतन और जीपीएफ/सीपीएफ को आनलाइन किए जाने पर 1200 शिक्षक तथा गैर शिक्षक कर्मियों को आनलाइन सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। कर्मचारियों विवि के कंप्यूटर सेंटर में आकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवाना होगा। इसके बाद इस नंबर पर कर्मचारियों को लॉगइन और पासवर्ड भेजा जाएगा। इसके बाद कर्मचारी payroll.hpushimla.in पोर्टल के माध्यम से दिए लागइन आईडी से वेतन सहित पूरी जानकारी देख सकते हैं। इसका लाभ एचपीयू कैंपस के 30 से अधिक विभागों, रिजनल सेंटर धर्मशाला, सेंटर फार इवनिंग स्टडीज के साथ विवि के अपने शिक्षण संस्थानों के समस्त कर्मी इस प्रोजेक्ट में शामिल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed