फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   छुट्टियों में एचपीयू के चार छात्रावास रहेंगे खुले

छुट्टियों में एचपीयू के चार छात्रावास रहेंगे खुले

Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
छुट्टियों में एचपीयू के चार छात्रावास रहेंगे खुले
शिमला।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक जनवरी से 19 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। छात्रावासों में सर्दिर्यों की डेढ़ माह से अधिक की छुट्टियों में किन छात्रों को ठहरने की अनुमति होगी, इसकी बुधवार को चीफ वार्डन कार्यालय ने सूची जारी कर दी है। देर शाम तक जारी इस सूची को वीरवार को सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा। इस सूची में शामिल शोध छात्र, जनजातीय क्षेत्र के विवि में पढ़ रहे छात्रों सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले वे छात्र हैं, जिन्होंने 15 दिसंबर तक विभागों में सुविधा के लिए आवेदन किया था। अन्य को छात्रावास में ठहरने की अनुमति नहीं होगी। चीफ वार्डन कार्यालय ने विभागों से मंजूर आवेदनों के आधार और छात्रावास में रहने वाले छात्रों की संख्या के आधार पर ही छात्रावासों को खुला रखने का निर्णय लिया है। इनमें ब्वॉयज के शहरी भगत सिंह जनजातीय छात्रावास और गर्ल्स के शोध छात्राओं के छात्रावास गार्गी, विद्योत्तमा और बिपाशा छात्रावास को खुला रखा जाएगा। इन छात्रावासों में ही सबसे अधिक सर्दियों में ठहरने वाले छात्र छात्राओं के आवेदन मंजूर हुए हैं। अन्य छात्रावासों को भी खुला रखा जाएगा, लेकिन इसमें छात्र छात्राओं को सिर्फ दिन के समय में ही जाने की अनुमति होगी। रात को उन्हें दूसरे छात्रावासों में ही ठहरने को जाना होगा। छह जनवरी तक जिन छात्रों की पीजी की रि-अपीयर परीक्षाएं है, उन्हें कुछ मोहलत जरूर दी जाएगी। सर्दियों में विवि की निर्माण शाखा दो ब्वॉयज और एक गर्ल्स छात्रावास में मरम्मत कार्य करेगी इसलिए इन तीनों छात्रावासों को सर्दियों में खाली करवाया जा सकता है। विवि के श्रीखंड और डा. वाईएस परमार छात्रावास के टॉयलेट ब्लॉक की मेजर मरम्मत की जानी है। डॉ. वाईएस परमार ब्वॉयज छात्रावास में छत बदली जानी है। इसके अलावा गार्गी छात्रावास में बिजली की पुरानी वॉयरिंग को बदले जाने का कार्य भी सर्दियों में करवाया जाना है। इन कार्यों के लिए विवि की निर्माण शाखा ने टेंडर कॉल कर दिए हैं, जिसके आवंटन की प्रक्रिया 20 जनवरी तक पूरी हो जाएगी। इससे जाहिर है कि जनवरी अंत तक ही यह कार्य शुरू हो पाएंगे। विवि की निर्माण विंग के मरम्मत डिवीजन के एक्सईएन की ओर से चीफ वार्डन कार्यालय को पत्र भी लिख मरम्मत को इन छात्रावासों को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है।

जारी कर दी गई है सूची : प्रो. अपर्णा नेगी
विवि की चीफ वार्डन प्रो. अपर्णा नेगी ने माना कि विभागों से मंजूर छात्रों की सूची के मुताबिक सर्दियों में छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की सूची बुधवार को जारी कर दी गई है। तीन छात्रावासों को खुला रखा जाएगा, इनमें ब्वॉयज में एसबीएस और गर्ल्ज में रिसर्च स्कॉलर छात्रावास गार्गी और विद्योत्तमा छात्रावास को खुला रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed