{"_id":"5a2eb7b94f1c1b79548c2cf0","slug":"51513011129-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों ने की एंबुलेंस रोड बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों ने की एंबुलेंस रोड बनाने की मांग
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। इंजनघर वार्ड के वरिष्ठ नागरिक सोमवार को स्थानीय पार्षद आरती चौहान की अगुवाई में नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी से मिले। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इंजनघर से दुर्गामंदिर और नेगी निवास तक एंबुलेंस रोड बनाने की मांग उठाई।
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आईएस चंदेल, वरिष्ठ नागरिक श्याम लाल गुप्ता और जसवीर सिंह ने कहा कि कॉलोनी में करीब 60 घर ऐसे हैं, जहां आज भी एंबुलेंस रोड नहीं है। यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसे पीठ पर ही करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। स्थानीय लोग काफी समय से एंबुलेंस रोड बनाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन नगर निगम ने अभी तक इसकी मंजूरी नहीं दी है। पार्षद आरती चौहान ने कहा कि कॉलोनी तक सड़क बनना जरूरी है और इसके लिए निगम को बजट जारी करना चाहिए। आयुक्त ने लोगों की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।