फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बर्फबारी की संभावना पर निगम अलर्ट, लेबर के लिए जारी किए टेंडर

बर्फबारी की संभावना पर निगम अलर्ट, लेबर के लिए जारी किए टेंडर

Sun, 10 Dec 2017 09:37 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी की संभावना पर निगम अलर्ट, लेबर के लिए जारी किए टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए नगर निगम ने अतिरिक्त लेबर के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग से विशेष अनुमति मिलने के बाद 50 कर्मचारियों के लिए निगम ने यह टेंडर जारी किए हैं। अगले सोमवार तक यह टेंडर खुल जाएंगे।
वर्तमान में निगम के पास कुल 150 कर्मचारियों की फौज है जो बर्फबारी के दौरान शहर में बर्फ हटाने का काम करेगी। बाकी 50 मजदूर भी जल्द ही निगम को मिल जाएंगे। इसके अलावा दो जेसीबी और दो रोबोट भी तैनात रहेंगे। निगम प्रशासन का कहना है कि बर्फबारी के दौरान सबसे पहले अस्पतालों के मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाएगा। इसके अलावा वार्डों के संपर्क मार्गों को भी जल्द से जल्द सुचारू करने की कोशिश रहेगी। जाखू, यूएस क्लब और लक्कड़ बाजार क्षेत्र में पानी की पाइपें जाम न हों, इसके लिए भी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। बर्फबारी के दौरान निगम के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी बंद रहेंगी। निगम ने शहर में मूलभूत सेवाएं बहाल रखने के लिए अभी से कमर कस दी है। शहर के कोर एरिया, अस्पताल आदि के नजदीक ऐसे जोन भी चिन्हित कर लिए गए हैं जहां बर्फबारी के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कतें आती हैं। जल्द ही इन स्थानों पर मिट्टी और रेत भी रखी जाएगी ताकि बर्फबारी के दौरान सड़क पर इसे बिछाकर फिसलन कम की जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी ने बताया कि निगम प्रशासन बर्फबारी को लेकर अलर्ट है। शहरवासियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed