फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   फिटनेस सर्टिफिकेट के बाद ही आजाद होगी मादा तेंदुआ

फिटनेस सर्टिफिकेट के बाद ही आजाद होगी मादा तेंदुआ

Mon, 30 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
फिटनेस सर्टिफिकेट के बाद ही आजाद होगी मादा तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। ढैंडा में पकड़ी गई मादा तेंदुआ अगर इंसानों के साथ घुल मिल गई तो उसे चिड़ियाघर में कैद रखा जाएगा। वन्य प्राणी प्रभाग के चिकित्सकों के फिटनेस प्रमाणपत्र देने के बाद ही प्रभाग उसे दोबारा आजाद करेगा।
सोमवार को टूटीकंडी रिसर्च सेंटर में चिकित्सकों ने एक साल की इस मादा तेंदुआ की जांच की। चिकित्सकों और प्रभाग की टीम इस बात से हैरान हैं कि तेंदुआ भरी दोपहर आवासीय क्षेत्र में कैसे आ गया। राजधानी शिमला और उसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों में तेंदुओं का खौफ बना हुआ है। तेंदुओं को कैद करने के लिए वन्य प्राणी प्रभाग ने शहर में आठ जगह पिंजरे लगा रखे हैं। इसी बीच बीते शनिवार को ढैंडा में स्थानीय लोगों को दोपहर के समय ही बस्ती में तेंदुआ दिख गया। लोग उसके खौफ से घरों में कैद हो गए। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई और टीम ने पहुंचकर बस्ती के आसपास उसे खोजा और शाम के वक्त इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर कैद कर दिया।
विज्ञापन


अभी शिकार से अंजान है तेंदुआ
वन्य प्राणी प्रभाग ने जिस मादा तेंदुआ को पकड़ा है, वह अभी शिकार से पूरी तरह से अंजान है। पकड़े गए तेंदुए की उम्र एक साल से भी कम आंकी जा रही है। प्रभाग के चिकित्सकों के मुताबिक उसने अभी तक शिकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या तेंदुआ कर पाएगा शिकार
चिकित्सकों की जांच में खास तौर पर यह देखा जाएगा कि तेंदुआ शिकार करने लायक है कि नहीं। कहीं तेंदुए को इंसानों के साथ घुलने मिलने की आदत तो नहीं पड़ गई। ऐसा होने पर यदि उसे जंगल में छोड़ा गया तो वह इंसानों के पीछे चलना और बस्ती में जाना शुरू कर देगा। अगर वह शिकार करने के लायक नहीं है तो वह भूख मिटाने के लिए बस्तियों का रुख कर सकता है।


कोट्स
जांच के बाद ही छोड़ा जाएगा तेंदुआ
वन्य प्राणी प्रभाग के डीएफो राजेश शर्मा ने बताया कि पहले चिकित्सक पूरी तरह से तेंदुए की जांच करेंगे। चिकित्सकों के फिटनेस प्रमाण पत्र देने के बाद ही इसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed