{"_id":"59f75e8d4f1c1bcc538b9ed7","slug":"51509383821-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बार-बार क्यों फैल रहा पीलिया, होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बार-बार क्यों फैल रहा पीलिया, होगा सर्वे
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शहर में आखिर बार-बार पीलिया क्यों फैल रहा है। इसकी असली वजह सामने लाने के लिए आईजीएमसी का कम्युनिटी मेडिसिन विभाग सर्वेक्षण करने जा रहा है।
विभाग ने इसके लिए छह महिला कार्यकर्ता नियुक्त की हैं, जो शहर के सभी 34 वार्डों में जाकर पेयजल स्रोतों और टंकियों से पानी के सैंपल लेंगी। साथ ही यह भी पता करेंगी कि आखिर कहां से पानी में सीवेज मिल रहा है। निगम की मासिक बैठक के बाद विभाग के डॉ. बलराज सिंह ने इस मामले पर प्रेजेंटेशन दी। कहा कि सीवेज का सही ट्रीटमेंट न होने से शहर में पीलिया फैल रहा है। शिमला में कुल आठ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं। इनमें क्या कमियां हैं, कैसे सुधार हो सकता है। इस पर जल्द ही रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी पार्षदों से वार्ड में होने वाले इस सर्वेक्षण के लिए सहयोग की अपील की।