फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   टैक्स भरने के बावजूद कॉमर्शियल रेट पर पानी बिल

टैक्स भरने के बावजूद कॉमर्शियल रेट पर पानी बिल

Mon, 30 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
टैक्स भरने के बावजूद कॉमर्शियल रेट पर पानी बिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के मर्ज एरिया से टैक्स वसूलने के बावजूद नगर निगम इन्हें पानी के घरेलू कनेक्शन मुहैया नहीं करवा रहा। इन इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को मजबूरन व्यावसायिक दरों पर पानी के बिल चुकाने पड़ रहे हैं। निगम की मासिक बैठक में पार्षद दिवाकर ने इस मामले को उठाया। प्रशासन से पूछा कि मर्ज एरिया से ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
प्रशासन ने कहा कि आईपीएच इन क्षेेत्रों में पानी सप्लाई करता है। इस पर पार्षद ने कहा कि अगर आईपीएच ये कनेक्शन नहीं दे रहा तो निगम तो उन्हें घरेलू कनेक्शन दे सकता है। इस पर बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। पार्षद किरण बावा ने पानी की किल्लत का मामला उठाया। कहा-बालूगंज, चक्कर एरिया में तीसरे चौथे दिन पानी आ रहा है। पार्षद मीरा ने कहा कि शनान में हफ्ते बाद पानी दिया जा रहा है। इस पर अधीक्षण अभियंता ने कहा कि नियमित पानी देने की कोशिश जारी है। कोटी बरांडी पेयजल पाइपलाइन भी बदल रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में टूटीकंडी रोपवे को एक्सटेंशन देने पर भी चर्चा की गई। पार्षदों के सवाल पर अब इस प्रोजेक्ट पर अगली बैठक में प्रेजेंटेशन दी जाएगी। पार्षद विदुषी शर्मा ने कई महीने से गिरे पेड़ों को वन विभाग से उठवाने का मामला उठाया। निगम अब इसके लिए विभाग को पत्र लिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
नए पार्षदों को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में पार्षद किमी सूद ने मामला उठाया कि पार्षद कई तरह के प्रमाण पत्र जारी करता है। लेकिन ज्यादातर को इसकी पूरी जानकारी नहीं। पार्षद मीरा और विवेक शर्मा ने कहा कि पार्षदों को उनकी शक्तियां और कार्यक्षेत्र के बारे में बताया जाना चाहिए। पार्षद आरती चौहान ने पूछा कि प्रशासन एक्सपोजर विजिट कब करवाएगा। बैठक में ही संयुक्त आयुक्त प्रशांत सरकैक ने पार्षदों के बताए सुझावों पर जल्द प्रशिक्षण करवाने की बात कही।

निगम टैंक बना रहा या ताजमहल
निगम शहर में निर्माण कार्य पूरे करवाने के लिए मतदान के बाद चुनाव आयोग को पत्र लिखेगा। इसमें टेंडर जारी करने संबंधी विशेष अनुमति लेने की कोशिश की जाएगी। पार्षद कमलेश मेहता और शैलेंद्र चौहान ने कहा कि ढली में पेयजल टैंक बनना था लेकिन छह साल में इसका काम ही शुरू नहीं हुआ। पूछा कि निगम टैंक बना रहा है या ताजमहल।


ये पार्षद देरी से पहुंचे
बैठक में कई पार्षद देरी से भी पहुंचे। पार्षद विदुषी, बृज सूद, रचना, पूर्णमल, बिट्टू कुमार और संजीव ठाकुर बैठक शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद पहुंचे। चुनाव आचार संहिता के चलते किसी नए प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed