{"_id":"59e399e74f1c1ba7678b5fb5","slug":"51508088295-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चादर से युवक ने लगाया फंदा, कान में लगे थे ईयरफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चादर से युवक ने लगाया फंदा, कान में लगे थे ईयरफोन
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
शिमला। समरहिल के साथ सांगटी में युवक ने शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। 22 साल का संदीप जेब में मोबाइल फोन और कानों में ईयर फोन लगाकर चादर के फंदे से झूल गया। करीब एक माह बाद संदीप के घर पर उसकी बहन की शादी थी।
कुल्लू के आनी का रहने वाला युवक एक महीने से शिमला में निजी कंपनी में कार्यरत था। इससे पहले युवक चंडीगढ़ में कॅाल सेंटर में नौकरी करता था। रविवार सुबह मकान मालिक की सूचना पर समरहिल चौकी के पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले दरवाजा खटखटाया। लेकिन दरवाजा न खुलने पर कुंडी तोड़कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले गए। जानकारी के मुताबिक संदीप एक महीने से अपने दो दोस्तोें के साथ सांगटी में रह रहा था। कुछ दिनों से वह कमरे में अकेला था। बताया जा रहा है कि संदीप पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान था। रविवार सुबह करीब सात बजे संदीप की एक परिचित लड़की उससे मिलने उसके कमरे पर पहुंची। लड़की ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। थोड़ी देर बाद मकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और उसने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन उसके खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसी बीच मकान के मालिक राजेश ने फोन कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी। शव को उतारने के बाद तलाशी लेने पर संदीप की जेब में उसका मोबाइल फोन मिला, जिसकी बैटरी खत्म होे चुकी थी। संदीप के ईयर फोन मोबाइल से जुडे़ थे, जिसे उसने अपने कानों से लगाकर रखा था।
इनसेट..
मोबाइल फोन की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस संदीप की जेब से मिले मोबाइल की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि बीती रात उसने किन-किन लोगों से क्या बात की।