फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   खरोगला नाले में जलस्तर बढ़ने से यातायात बाधित

खरोगला नाले में जलस्तर बढ़ने से यातायात बाधित

Wed, 28 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खरोगला नाले में जलस्तर बढ़ने से यातायात बाधित
सांगला(किन्नौर)। खरोगला नाले में मंगलवार सुबह से ही जलस्तर बढ़ने के कारण सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। इससे रक्षम और छितकुल दो पंचायतों के हजारों लोगों को 20 घंटे से एचआरटीसी की बसों सहित अन्य बड़े वाहनों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में क्षेत्र के हजारों लोग जान जोखिम में डालकर छोटे वाहनों में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर खरोगला नाले में मंगलवार सुबह अचानक जलस्तर बढ़ने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को निगम की बसों सहित अन्य बड़े वाहनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रक्षम जसवंत सिंह नेगी, विनोद नेगी, टीकम नेगी, सुनीला नेगी, मुकेश नेगी, अरविंद नेगी, सतेंद्र नेगी, रामनाथ नेगी, राजभगत नेगी, खजान नेगी, तुलसी नेगी, नेहर नेगी ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की कि समय रहते उक्त नाले पर क्रेटवायर के बजाय स्थाई बंदोबस्त कर कलवर्ट लगाकर खरोगला नाले का पानी बाहर निकाला जाए। अगर समय रहते कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं किया गया तो खरोगला नाले का जलस्तर बढ़ता रहेगा और क्षेत्र के लोगों को समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोनिवि एसडीओ सांगला ने कहा कि खरोगला नाले के पानी को डाइवर्ट कर बड़े वाहनों के लिए बंद मार्ग को खोलने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बुधवार देर शाम तक बड़े वाहनों की भी आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed