{"_id":"5fda3b9c8ebc3e433b757a1a","slug":"51-thousand-for-wedding-of-unorganized-workers-children-bikram","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंगठित कामगारों के बच्चों की शादी के लिए देंगे 51 हजार: बिक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंगठित कामगारों के बच्चों की शादी के लिए देंगे 51 हजार: बिक्रम
Wed, 16 Dec 2020 10:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने प्रदेश में कार्यरत असंगठित कामगारों से कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बोर्ड में पंजीकरण करवाएं, ताकि बोर्ड के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके। बोर्ड ने 1,26,039 पंजीकृत कामगारों के बैंक खातों में 49.46 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से शीघ्र ही कामगारों को अपने और दो बच्चों की शादी के लिए दी जा रही सहायता राशि को 35,000 रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये किया जाएगा।
विज्ञापन
कामगारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए बालिकाओं के लिए कक्षा एक से पीएचडी स्तर तक की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष दी जाने वाली 7,000-35,000 रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 8,000-36,000 रुपये किया जाएगा। बालकों के लिए यह राशि 3,000-25,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000-27,000 रुपये की जाएगी।
विज्ञापन