OMG! 22 पदों के लिए पांच हजार आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारी कि इस कद्र बढ़ रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वन रक्षकों के 22 पदों के लिए जिला के पांच हजार युवाओं ने आवेदन कर रखा था। वन वृत्त कुल्लू में वन रक्षकों के 22 पदों की सीधी भर्ती की जा रही है। वन रक्षकों की सीधी भर्ती के लिए वन विभाग ने आवेदन मांगे थे।
जिला के उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि सात फरवरी रखी गई थी। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के पास पांच हजार युवाओं के आवेदन पहुंच गए हैं। हालांकि, जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी रखी गई है।
पहले होगा शारीरिक दक्षता परीक्षण
ऐसे में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। आवेदन मिलने के बाद विभाग की ओर से उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के बुलाया जाएगा। योग्यता जमा दो रखी गई है। वहीं, इस मामले को लेकर वन विभाग के अरण्यपाल गिरीश होसूर ने कहा कि वन विभाग की भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब पांच हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात फरवरी रखी गई थी। इसमें उनके पास करीब पांच हजार युवाओं ने आवेदन किया है। जबकि, जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी रखी गई है।