फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   50 lakhs were cheated by threatening to make objectionable photos and videos viral, know the whole matter

Himachal: आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगे 50 लाख, जानें पूरा मामला

Tue, 17 Jun 2025 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jun 2025 05:58 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार नालागढ़ के वार्ड-छह में रहने वाले रविकांत ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसे एक फोन कॉल आई। 

विज्ञापन
50 lakhs were cheated by threatening to make objectionable photos and videos viral, know the whole matter
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शातिर ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये ऐंठ लिए। शातिर फोटो और वीडियो पीड़ित के सभी रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दे रहा था। पीड़ित ने इसी डर से शातिर को उक्त राशि दे दी। जब शातिर इसके बाद भी उसे धमकाता रहा तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नालागढ़ के वार्ड-छह में रहने वाले रविकांत ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसे एक फोन कॉल आई। इसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे धमकी दी कि उसके पास उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं। इसके अलावा उसके परिजनों और रिश्तेदारों के कांटेक्ट नंबर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर ने धमकी दी कि यदि भेजे गए यूपीआई व मोबाइल नंबरों पर पैसा जमा नहीं करवाया तो सारी फोटो वह रिश्तेदारों को भेज देगा। शिकायतकर्ता ने धमकी से डर से 22 दिसंबर से 6 मई तक शातिर को कुल 50 लाख रुपये इन नंबरों पर भेजे। इसके बाद भी शातिर उसे ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

ऐसी काॅल आए तो घबराएं नहीं, तुरंत पुलिस को दें सूचना
एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि अगर मोबाइल फोन पर इस तरह की कोई कॉल आती है और कॉलर पैसे की मांग करता है या आपकी निजी जानकारी मांगता है, तो उसे कोई भी जानकारी न दें। घबराएं नहीं, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed