फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   50 increase in vegetable production in Mandi district himachal

मंडी जिले में 50 फीसदी बढ़ा सब्जियों का उत्पादन, ये है वजह

Wed, 07 Nov 2018 05:00 AM IST
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 07 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
50 increase in vegetable production in Mandi district himachal

जिला मंडी में 50 फीसदी सब्जियों का उत्पादन बढ़ा है। गेहूं, मक्की और धान के साथ सब्जी उगाने में मंडी जिला आगे है। जाइका प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में सब्जी उत्पादन 20 फीसदी बढ़ाना लक्ष्य है, लेकिन मंडी जिले में 20 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी सब्जियों का उत्पादन पहुंच गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मंडी के मुकाबले सब्जी उत्पादन कम है।

विज्ञापन


जाइका प्रोजेक्ट के तहत किसानों को सब्जी उगाने के बारे में प्रेरित किया जा रहा है। जाइका प्रोजेक्ट किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इन पांच जिलों में प्रोजेक्ट के तहत 210 साइटें हैं। जिन पर कार्य चला हुआ है। इन पांच जिलों में मंडी फसल के मामले में वर्तमान में अव्वल स्थान पर है। मंडी में काफी किसान कृषि करने के लिए जागरूक हुए हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट का फायदा उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में किसान खेती से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के तहत किसानों को सिंचाई सुविधा, बाजार सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इस संबंध में जाइका प्रोजेक्ट हमीरपुर के निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि मंडी जिला में मक्की, गेहूं और धान के साथ किसान सब्जी का काफी उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच जिलों में सब्जी उत्पादन 20 फीसदी बढ़ाना लक्ष्य है, लेकिन मंडी इससे आगे निकल गया है। उन्होंने किसानों से आह्वान कि या कि वह ज्यादा से ज्यादा खेती करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed