{"_id":"27e204a5d304eb867ae21ea54f7d7074","slug":"50-doctors-appionted-in-villeges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से पहले 50 डाक्टरों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली से पहले 50 डाक्टरों की तैनाती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Oct 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को दीपावली से पहले राहत देने की कवायद शुरू हो गई है। अगले सप्ताह तक प्रदेश में 50 डाक्टरों की तैनाती कर दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन
सरकार से केवल ज्वाइनिंग लेटर जारी करना रहा है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लगातार कवायद की जा रही है।
दो माह पहले ही प्रदेश में 50 से अधिक डाक्टरों की भर्ती की गई थी। एक बार फिर से 50 डाक्टरों को भर्ती करने के लिए खाका तैयार किया गया है।
राज्य लोकसेवा आयोग ने डाक्टरों का साक्षात्कार करने के बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्रदेश के जिन 370 स्थानों पर पद खाली हैं, वहां किस प्राथमिकता के आधार पर तैनाती की जाए।
विज्ञापन
इसके लिए सचिवालय स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। स्वास्थ्य महकमे के अफसरों का कहना है कि अगले सप्ताह तक तैनाती आदेश जारी कर दिए जाएंगे।