फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   5 Percent VAT on Online Shopping in Himachal.

अब महंगी हो जाएगी ऑनलाइन शॉपिंग, लगेगा पांच फीसदी वैट

Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
5 Percent VAT on Online Shopping in Himachal.

हिमाचल सरकार ऑनलाइन शॉपिंग पर जल्द पांच फीसदी वैट लगाएगी। यह जानकारी आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बुधवार को राज्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के नियम तैयार हो गए हैं। साथ ही दावा भी किया कि इससे ऑनलाइन शॉपिंग बहुत महंगी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग पर वैट नहीं होने से हिमाचल सरकार को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


इसलिए इस बारे में प्रदेश विधानसभा में विधेयक में संशोधन किया गया। अब अधिनियम के लागू होने के बाद इसके नियम भी बना दिए गए हैं। ये मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजे जा रहे हैं। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही इस टैक्स को वसूलना शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे वसूला जाएगा टैक्स

5 Percent VAT on Online Shopping in Himachal.

इसे कूरियर एजेंसियों और हिमाचल में सामान पहुंचाने वाली एजेंसियों पर लगाया जाएगा। चौधरी ने कहा कि पांच फीसदी वैट बहुत ज्यादा नहीं होगा। अगर पांच फीसदी कर लग जाएगा तो भी लोगों को सस्ते में सामान मिलता ही रहेगा।

आबकारी पुलिस पर फिर होगा विचार
आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि आबकारी पुलिस का फिर से गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की अपनी पुलिस होगी। इसे पुलिस से भी प्रतिनियुक्ति पर लिया जा सकता है। इससे टैक्स चोरी को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि तीन साल से ये मामला सिरे नहीं चढ़ पाएगा, मगर चढे़गा जरूर। वे खुद नए आबकारी सचिव से बात कर रहे हैं।

सीएम ईमानदार, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर तंग कर रही भाजपा
उन्होंने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह ईमानदार व्यक्ति हैं और भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें तंग कर रही है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अगर उनसे इस्तीफा मांग रहे हैं तो वे पहले ये जान लें कि प्रदेश की जनता भी इस सच को जान चुकी है कि भाजपा उन्हें परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed