फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   5 lakh rupee will granted for martyrs families.

शहीदों के हक में हिमाचल सरकार ने दिया बड़ा फैसला

Sat, 13 Jun 2015 03:57 PM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
5 lakh rupee will granted for martyrs families.

देश के लिए शहीद होने वाले प्रदेश से जुड़े सेना के जवानों के परिजनों को हिमाचल सरकार अब पांच-पांच लाख रुपये देगी। अभी तक शहीदों के परिजनों को राज्य सरकार अपनी ओर से तीन-तीन लाख रुपये देती रही है। मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद सूबे के सात जवानों के परिजनों को सरकार ने हाल ही में 5-5 लाख रुपये दिए हैं।

विज्ञापन


आगे भी अब शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार साल 1999 के नियमों में संशोधन करने जा रही है। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड ने इसका प्रस्ताव बना कर प्रदेश सरकार को भेज दिया है। इसे अब कैबिनेट में लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


हिमाचल के पचास हजार से ज्यादा जवान वर्तमान में सेना में हैं। सेना के लगभग हर ऑपरेशन में हिमाचल के जवानों को योगदान रहा है। कारगिल युद्ध में ही हिमाचल के 2 जवानों को सेना का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र मिल चुका है। पहला परमवीर चक्र भी हिमाचल के ही मेजर सोमनाथ शर्मा को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर में शहीद हुए हिमाचल के सात जवान

5 lakh rupee will granted for martyrs families.

विभिन्न युद्धों एवं सेना के ऑपरेशनों में हिमाचल के सैकड़ों जवान सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं। हाल ही में मणिपुर में सेना पर हुए उग्रवादी हमले में भी हिमाचल के एक साथ सात जवान शहीद हो गए। शहीद होने पर केंद्र सरकार की मदद के अलावा प्रदेश की सरकार भी अपनी ओर से शहीदों के परिजनों को कारगिल युद्ध के बाद से 3-3 लाख रुपये देती आ रही है। अब समय के अनुसार इसमें बढ़ोतरी की जा रही है।

हिमाचल में 50 हजार से अधिक जवान सेना में कार्यरत हैं। सैनिक कल्याण बोर्ड की मानें, तो कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, ऊना जैसे जिलों से सेना में ज्यादा लोग हैं।

सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि शहादत पर दी जाने वाली राहत राशि को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है। अब इस पर सरकार को फैसला लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed