{"_id":"5e4becb98ebc3ef267518261","slug":"5-575-vials-of-cough-and-cold-syrup-supplied-in-10-states-company-management-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 राज्यों में सप्लाई हुईं खांसी-जुकाम सीरप की 5575 शीशियां, कंपनी प्रबंधन ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 राज्यों में सप्लाई हुईं खांसी-जुकाम सीरप की 5575 शीशियां, कंपनी प्रबंधन ने किया खुलासा
Tue, 18 Feb 2020 07:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कालाअंब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, कालाअंब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Feb 2020 07:26 PM IST
सार
हिमाचल के सिरमौर जिले में मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी ने जम्मू-कश्मीर समेत 10 राज्यों में खांसी-जुकाम सीरप की सप्लाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरप में खोट की आशंका को देखते हुए जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल सरकार और केंद्र की टीमें जांच कर रही हैं। पूरे विवाद के बीच मंगलवार को पहली बार कंपनी प्रबंधन भी सामने आया है। कंपनी के संचालक पुरुषोतम गोयल ने बताया कि कोल्ड बेस्ट सीरप के बैच की 5,575 शीशियां उत्पादित की गई थीं, जो 10 राज्यों में सप्लाई की गई हैं।
विज्ञापन
सिर्फ जम्मू-कश्मीर से ही शिकायत आई है जबकि बाकी राज्यों से कोई शिकायत नहीं मिली। उन्होंने दावा किया है कि दवाई की जांच उधमपुर की सरकारी लैब में करवाई गई है, जिसमें दवा में कोई हानिकारक घटक होने की पुष्टि नहीं हुई है। पीजीआई में कब दवा की जांच हुई, इसकी सूचना तक उन्हें नहीं मिली।
विज्ञापन
कंपनी पर जो जांच बैठाई गई है, उसके लिए विभाग की जांच टीम को पूरा सहयोग किया जा रहा है। कुछ दस्तावेज पेश करने के लिए एक-दो दिन का समय मांगा गया है। दवा की गुणवत्ता पर उन्हें पूरा भरोसा है। फिलहाल उन्हें भी सैंपल जांच रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा है। गोयल के मुताबिक कंपनी 20 वर्षों से दवा निर्माण कर रही है। जिस दवाई की शिकायत हुई है, उसका उत्पादन 15 वर्षों से किया जा रहा है।
विज्ञापन