फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   5.25 lakh students will start getting smart uniform money from this week

हिमाचल: 5.25 लाख विद्यार्थियों को इस सप्ताह से मिलना शुरू होगा स्मार्ट वर्दी का पैसा

Tue, 09 May 2023 10:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 May 2023 10:32 AM IST
सार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले 5.25 लाख विद्यार्थियों को इस सप्ताह से स्मार्ट वर्दी का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
5.25 lakh students will start getting smart uniform money from this week
स्मार्ट वर्दी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले 5.25 लाख विद्यार्थियों को इस सप्ताह से स्मार्ट वर्दी का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को देने के लिए बैंक ऑफ बड़ोदा के खाते में राशि डाल दी है। डीबीटी के तहत पहली से आठवीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं की माताओं के बैंक खाते में 600-600 रुपये डाले जाएंगे। पूर्व की भाजपा सरकार के समय तय स्मार्ट वर्दी को ही बाजार से खरीदकर बच्चों को सिलवाना होगा। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी खुद खरीदनी पड़ेगी। सरकार की ओर से निशुल्क वर्दी योजना में इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को शामिल नहीं किया गया है। पूर्व सरकार पहली से बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दी देती थी। सुक्खू सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की वर्दी का रंग नहीं बदलने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


बीते दिनों विभाग की ओर से वर्दी का रंग बदलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। तर्क दिया गया था कि जब विद्यार्थियों को वर्दी खुद खरीदनी है तो इसे अधिक रंग की जगह एक या दो रंग का ही किया जाएगा। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया है। इस वर्ष भी प्रदेश के स्कूलों में पहले से जारी वर्दी के रंग ही विद्यार्थियों को पहनने होंगे। पूर्व सरकार ने प्रदेश में निजी स्कूलों की तर्ज पर विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी देना शुरू किया था। सरकार ने अब वर्दी देने की जगह विद्यार्थियों की माता के बैंक खातों में 600 रुपये देकर वर्दी खुद खरीदने को कहा है। बैंक ऑफ बड़ोदा के माध्यम से यह राशि जारी की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों का डाटा और उनकी माता या पिता के बैंक खातों की जानकारी बैंक प्रबंधन को सौंप दी है। इसी सप्ताह से बैंक की ओर से पैसा खातों में ट्रांसफर करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


यह है स्कूलों में वर्दी का रंग
प्रदेश के स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली छात्राओं के लिए लाल, काले और सफेद रंग की चेकदार वर्दी है। छठी से बारहवीं तक की छात्राओं को दुपट्टा भी अनिवार्य किया गया है। लड़कों की वर्दी हरे रंग की पेंट और हरे रंग की चेक कमीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed