{"_id":"5ca4bc2dbdec22142d5e526c","slug":"49-lakhs-cash-seized-on-himachal-uttarakhand-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश
Wed, 03 Apr 2019 07:58 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और छापामार दस्ते को हिमाचल और उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थित सनेल बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक कार से 49 लाख रुपये बरामद हुए। कार सवार बैंक प्रबंधक द्वारा निजी कार से बैंक का कैश दूसरी शाखा में ले जाने संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाने पर सर्विलांस टीम ने कैश मोरी में जमा कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और सर्विलांस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार शाम को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित सनेल बैरियर पर पुलिस ने जब एक कार की तलाशी ली, तो एक बक्से में 49 लाख रुपये मिले। पूछताछ में कार चालक अनिल बिष्ट ने स्वयं को यूको बैंक की कुपड़ी शिमला शाखा का सहायक प्रबंधक बताया।
विज्ञापन
उन्होंने यह कैश यूको बैंक की रोहड़ हिमाचल प्रदेश की शाखा से कुपड़ी बैंक शाखा में ले जाने की जानकारी दी। हालांकि वह इस संबंध में कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। बैरियर इंचार्ज देवेश खुगशाल ने बताया कि फिलहाल सर्विलांस टीम के माध्यम से यह कैश मोरी में जमा करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन