{"_id":"678907c62824295d940ad422","slug":"49-hrtc-routes-failed-in-the-district-due-to-snowfall-shimla-news-c-19-sml1001-472518-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बर्फबारी से जिले में एचआरटीसी के 49 रूट फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बर्फबारी से जिले में एचआरटीसी के 49 रूट फेल
विज्ञापन
शिमला-रामपुर हाईवे कुफरी, नारकंडा, खिड़की और खड़ापत्थर में रहा बंद, अपर शिमला के लिए वाया बंसपुर भेजी गईं बसें
पुलिस जवानों ने धक्के लगाकर निकालीं गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से सुबह के समय शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे समेत कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। इस वजह से एचआरटीसी के 49 बस रूट फेल हो गए। कुफरी में एनएच अवरुद्ध होने से रामपुर और किन्नौर के लिए जाने वाली बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा गया।
पर्यटन स्थल नारकंडा में ताजा बर्फबारी से दोपहर तक वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। इसको देखते हुए एनएच प्राधिकरण की टीमों ने फिसलन रोकने के लिए मिट्टी बिछाकर गाड़ियों की आवाजाही को सुचारू किया। सुबह के समय बर्फबारी होने से रोहडू़, चौपाल और नारकंडा क्षेत्र से सरकारी बसें शिमला नहीं आ सकीं। शिमला से भी ज्यादातर रूटों पर बसों को नहीं भेजा गया। कुफरी में भी हल्का हिमपात होने से दिनभर फिसलन में वाहन फंसते रहे। इसको देखते हुए पुलिस विभाग के जवानों ने सड़क पर फंसे वाहनों को निकालने में योगदान दिया।
पुलिस कर्मियों ने धक्के देकर वाहनों को निकाला। वहीं सुबह के समय सड़क पर कई वाहन स्किड भी होते रहे। गनीमत रही कि इसमें किसी को चोट नहीं आई है। सबसे अधिक 26 रूट तारादेवी डिपो के प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा 11 रूट शिमला ग्रामीण और 6 रूट नेरवा डिपो के बर्फबारी के कारण फेल हुए। रामपुर क्षेत्र में सुंगरी, ननखड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही दिनभर अवरुद्ध रही। शिमला ग्रामीण डिपो के तहत शिमला-खमाडी, शिमला-कोटाधार, शिमला-कोटीघाट, शिमला-चायल, शिमला-भनोट, शिमला-बाहली, शिमला-नागजुब्बड़, शिमला-काकड़ाधार, शिमला-पुजारली, शिमला-बिथल और शिमला-गिरिपुल रूट प्रभावित हुए।
विज्ञापन
सड़कों पर रेत बिछाकर आवाजाही की बहाल
बर्फबारी के कारण दोपहर तक अपर शिमला के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध रही। इसको देखते हुए कुफरी और नारकंडा में रेत और मिट्टी बिछाकर वाहनों की आवाजाही को सुचारू किया गया। इस वजह से शाम के समय अपर शिमला के लिए तारादेवी, ग्रामीण डिपो की ज्यादातर बसें भेज दी हैं। हालांकि मौसम खराब होने से रास्तों में बसों के फंसने का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने कुफरी में फंसने वाले वाहनों को निकालने के लिए टीमों का गठन किया है। यह टीमें लगातार सैलानियों और लोगों की मदद कर वाहनों को निकालने में अहम भूमिका निभा रही हैं। तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के कारण अपर शिमला के लिए सुबह के समय बसों को नहीं भेजा जा सका है। सड़कों के बहाल होने पर शाम को ज्यादातर रूटों पर बसों को भेज दिया है।