फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   480 crore will be spent on infrastructure development in new tourist destinations in hp

नए पर्यटन स्थलों में अधोसंरचना विकास पर खर्च होंगे 480 करोड़: जयराम ठाकुर

Wed, 31 Oct 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
480 crore will be spent on infrastructure development in new tourist destinations in hp

एशियन विकास बैंक (एडीबी) की मदद से राज्य में अनछुए और नए पर्यटन स्थलों में अधोसंरचना के विकास पर 480 करोड़ खर्च किए जाएंगे। एशियन विकास बैंक ने राज्य के लिए 1892.04 करोड़ की ट्रैंच-2 परियोजना स्वीकृत की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। कहा कि परियोजना के प्रथम चरण में पर्यटन विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों पर 800 करोड़ खर्चने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


सम्मेलन केंद्र, पर्यटन सांस्कृतिक केंद्र, फूड पार्क और पार्किंग स्थलों का विकास किया जाएगा। नाहन, सोलन, पालमपुर, डलहौजी, ऊना, केलंग, ताबो और काजा शहरों के सौंदर्यीकरण पर 180 करोड़ खर्च करने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरोहर भवनों के संरक्षण और मरम्मत पर 45 करोड़ और क्षमता निर्माण पर 50 करोड़ खर्च होंगे। नई राहें-नई मंजिलें योजना से जंजैहली, चांशल, बीड़-बिलिंग और लारजी को विकसित करेंगे।

150 करोड़ से बनेगा ये रज्जू मार्ग

480 crore will be spent on infrastructure development in new tourist destinations in hp

कहा कि रोहतांग सुरंग के दोनों ओर फूड पार्क और पार्किंग बनेगी। सरकार रज्जू मार्गों की स्थापना को प्रतिबद्ध है। आनन्दपुर साहिब से नयना देवी रज्जू मार्ग के निर्माण को हिमाचल और पंजाब सरकार के बीच समझौता किया है।

150 करोड़ से बनने वाले धर्मशाला-मैकलोडगंज रज्जू मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। यह परियोजना मई महीने तक पूरी कर ली जाएगी। आदी-हिमानी से चामुंडा और भुंतर से बिजली महादेव रोपवे का निर्माण शीघ्र आरंभ किया जाएगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन रामसुभग सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि इन सभी स्थानों को विकसित करके इन्हें पर्यटन मानचित्र पर लाया जाए। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन मनोज शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

उड़ान दो में छह गंतव्य चिंहित, जलाशयों में पर्यटन गतिविधियां होंगी

480 crore will be spent on infrastructure development in new tourist destinations in hp
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए उड़ान-दो के तहत छह गंतव्य चिह्नित किए हैं। इनमें बद्दी, शिमला, रामपुर, नाथपा-झाखड़ी, कंगनीधार (मंडी) और मनाली शामिल हैं। शिमला के समीप संजौली में अगले वर्ष मई तक हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

चमेरा, पौंगबांध,  गोबिंदसागर, तत्तापानी, लारजी और पंडोह जलाशयों में साहसी और जलक्रीड़ा के लिए प्रमुख पर्यटक आकर्षण केंद्र बनने की क्षमता है। इन झीलों को जल क्रीड़ाओं, शिकारा, नौकायन, हाउस वोट, सी प्लेन आदि अन्य मनोरंजक गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed