फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   47 Institution Accreditation Cancelled in Himachal.

कौशल विकास भत्ता प्रशिक्षण देने वाले 47 संस्थानों की मान्यता रद्द

Wed, 21 Jun 2017 12:39 PM IST
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 21 Jun 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
47 Institution Accreditation Cancelled in Himachal.

सरकार के तय मापदंडों पर खरा नहीं उतरने पर रोजगार विभाग ने सिरमौर जिले के 47 संस्थानों की मान्यता रद्द कर दी है। ये संस्थान कौशल विकास भत्ता योजना में युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे थे। इन संस्थानों के पास न तो मूलभूत सुविधाएं पाईं गईं और नहीं प्रशिक्षित शिक्षक। ऐसे शिक्षक युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिनके पास डिप्लोमा या डिग्री ही नहीं है।

विज्ञापन


रोजगार विभाग की टीम की ओर से किए गए निरीक्षण के बाद ऐसे लगभग 47 संस्थानों की मान्यता रद्द कर दी गई है। सिरमौर में कुल 99 संस्थान चल रहे थे। यहां पर प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को राज्य सरकार कौशल विकास भत्ता योजना में एक हजार रुपये प्रतिमाह दे रही थी। हाल ही में रोजगार विभाग की टीम ने सभी संस्थानों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान 47 संस्थानों में कई खामियां पाई गई। ये संस्थान निर्धारित मापदंडों को पूरा किए बिना ही चल रहे थे। नियमानुसार सरकार ने संस्थानों और एनजीओ के लिए पैरामीटर बनाए हैं। संस्थान के पास पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संस्थान में शौचालय, कैंटीन, फर्नीचर के अलावा प्रशिक्षण में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी है या नहीं। संस्थान जो प्रशिक्षण दे रहा है, नियमानुसार उसके लिए जगह पर्याप्त है या नहीं। प्रशिक्षुओं को जो लोग प्रशिक्षण दे रहे हैं वह स्वयं ट्रेंड है या नहीं। यह तमाम शर्तें संस्थानों को पूरी करनी होती है। जिले के 47 संस्थान यह शर्तें पूरा नहीं कर सके। 


संस्थानों की मान्यता रद्द : नेगी
जिला रोजगार अधिकारी बलवंत नेगी ने बताया कि 47 संस्थानों की मान्यता रद्द कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह संस्थान सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं कर रहे थे। ऐसे में इनकी मान्यता को रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed