फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4500 rupees will be deposited in the bank accounts of women before the Panchayat elections.

Shimla News: पंचायत चुनाव से पहले महिलाओं के बैंक खातों में आएंगे 45 सौ रुपये

Tue, 28 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
4500 rupees will be deposited in the bank accounts of women before the Panchayat elections.
अमर उजाला एक्सक्लूसिव..
विज्ञापन

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत जिले की सैकड़ों महिलाओं के बैंक खाते में आएंगी तीन महीने की किस्त
डोडरा क्वार और कुपवी क्षेत्र की 2150 महिलाएं होंगी लाभान्वित
अशोक चौहान
शिमला। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से ठीक पहले जिला शिमला की सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं के बैंक खातों में पैसा आएगा। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत प्रति महिला 15 सौ रुपये दिए जाते हैं। महिलाओं को तीन माह से पैसा नहीं मिला है, ऐसे में महिलाओं को 45 सौ रुपये मिलेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से जिला प्रशासन को बजट मिल चुका है। इसे अब जल्द जारी करने की तैयारी है।

ग्रामीण महिलाएं लंबे समय से इस योजना के तहत पैसा मिलने का इंतजार कर रही थीं। खास बात यह है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां भी तेज हैं। जिला कल्याण विभाग के अनुसार शिमला जिले के कुपवी और डोडरा क्वार क्षेत्र की 2150 महिलाओं को यह पैसा जारी किया जाएगा। सरकार से कुपवी क्षेत्र की महिलाओं के लिए करीब 95 लाख रुपये का बजट जारी किया है। डोडरा क्वार क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के लिए 22 लाख रुपये की किस्त जारी हुई है। दोनों इलाकों की सैकडों महिलाओं को पहली जनवरी से 31 मार्च तक की तीन महीने की किस्त एकसाथ जारी की जा रही है। आने वाले दिनों में यह पैसा बैंक खातों में जमा हो जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार इस क्षेत्र की महिलाओं के लिए पहली बार यह भत्ता जारी नहीं किया जा रहा है। पहले भी कुपवी और डोडरा क्वार की महिलाओं के खाते में इस योजना का पैसा जमा हो चुका है। यह निरंतर प्रक्रिया है और इसी के तहत सरकार की ओर से बजट जारी किया है।
विज्ञापन




महज पांच हजार महिलाओं को ही भत्ता
जिला शिमला में अभी करीब पांच हजार महिलाओं को यह इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि के तहत 1500 रुपये मासिक भत्ता दिया जा रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला शिमला में अब तक एक लाख से ज्यादा महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। अब सरकार ने नए प्रावधान कर इसमें न्यूनतम आय सीमा की शर्त को भी जोेड़ दिया है। अब दो लाख रुपये वार्षिक आय सीमा का प्रमाण पत्र बनवाने पर ही महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुपवी-डोडरा क्वार की महिलाओं को मिलेगा पैसा
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत कुपवी और डोडरा क्वार की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए बजट आ गया है। इसे जल्द जारी किया जाएगा। यह पहली बार नहीं है। इन महिलाओं को पहले भी इस योजना की किस्त जारी हो चुकी है।
कपिल शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article