फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   44 mining leases auctioned in four districts of Himachal Pradesh on 28th December

हिमाचल के चार जिलों में नीलाम होंगे 44 खनन पट्टे, तारीख तय

Sat, 30 Nov 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Nov 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
44 mining leases auctioned in four districts of Himachal Pradesh on 28th December
सांकेतिक तस्वीर

सरकार ने प्रदेश के चार जिलों में 44 साइटों के खनन पट्टों की नीलामी की तारीख तय कर दी है। शिमला के रोहड़ू और चौपाल में 28 दिसंबर को चार साइटों के खनन पट्टे नीलाम होंगे। जनवरी के पहले हफ्ते में कांगड़ा, सिरमौर और बिलासपुर में साइटों की नीलामी की जाएगी। हमीरपुर, चंबा और ऊना में 31 खनन साइटों की नीलामी का मामला सरकार की मंजूरी को भेजा गया है।

विज्ञापन


जिन चार जिलों में खनन साइटों की नीलामी 28 दिसंबर को होगी। उनमें शिमला के रोहड़ू में एक पब्बर और चौपाल की तीन साइटें सरलावी खड्ड एक, दो और तीन की हैं। इनकी नीलामी उद्योग विभाग के परिसर में सुबह 11 बजे होगी। बिलासपुर की 9 साइटों की खनन पट्टों की नीलामी 7 जनवरी, 2020 को होगी। कांगड़ा की न्यूगल में 14 साइटों की नीलामी 9 जनवरी को होगी। सिरमौर में 17 साइटों की खनन पट्टे की नीलामी 10 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


खनन पट्टों की नीलामी संबंधित जिला मुख्यालयों में होगी। जियोलॉजिस्ट पुनीत गुलेरिया ने कहा कि चार जिलों की 44 साइटों में खनन पट्टों की नीलामी दिसंबर और जनवरी में होगी। तीन जिलों की 31 साइटों की नीलामी की मंजूरी का मामला सरकार को भेजा है। नीलामी के बाद 25 फीसदी नीलामी राशि अग्रिम जमा करनी होगी। दो साल की अवधि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी को समय दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइटों की नीलामी कमेटी के समक्ष होगी
संबंधित जिलों की गठित कमेटी की मौजूदगी में नीलामी होगी। आईपीएच, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, खनन विभाग सहित अन्य अधिकारियों को कमेटी में रखा गया है।

तीन अन्य जिलों में नीलामी की मंजूरी मांगी
तीन अन्य जिलों की 31 साइटों के खनन पट्टों की नीलामी की जानी है। नीलामी की मंजूरी का मामला सरकार को भेजा गया है। हमीरपुर में 12, चंबा 13 और ऊना में 6 खनन पट्टों की नीलामी की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed