सात दिन के मानसून सत्र के लिए आए 429 सवाल : डा. राजीव बिंदल बिंदल
हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि सात दिन के मानसून सत्र के लिए अब तक 429 सवाल आ चुके हैं। विधायकों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने के बाद ही यह संभव हुआ है।
इनमें से ज्यादातर सवाल स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्तियों, वर्षा से नुकसान, नशे के कारोबार पर कार्रवाई आदि मुद्दे पर हैं। इन्हें आगे सरकार को जवाब तैयार करने को भेजा गया है।
पहला दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत पर शोकोद्गार के लिए रहेगा। एक दिन यानी 30 अगस्त को प्राइवेट मेंबर्स डे होगा। डा. बिंदल ने सोमवार को प्रदेश विधानसभा परिसर के प्रमुख सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि मानसून सत्र 23 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू होगा
। यह सात कार्यदिवसों मेें संपन्न होगा। यानी यह 31 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले मानसून सत्र चार या पांच दिन का होता था। इस बार यह सात दिन का होगा।
इतने तारांकित अतारांकित सवाल पूछे
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह सत्र प्रदेश के लिए विभिन्न मुद्दों पर उपयोगी साबित होगा। हमारे विधायकों की सक्रियता इस सत्र के लिए रिकार्ड 429 आना ही साबित करता है।
इनमें 330 सवाल तारांकित और 99 अतारांकित हैं। पहले फार्म भरना होता था। अब यह ऑनलाइन ही हो जाता है। उन्हें नियम 62 में एक सूचना मिली है। नियम 101 के तहत प्राइवेट मेंबर्स डे पर चार नोटिस आए हैं।
एक पिछले सत्र का भी लंबित मामला है। यह भी लगेगा। नियम 130 में भी चर्चा के लिए पांच नोटिस मिल चुके हैं। जिन लोगों ने प्रश्न दिए हैं, सरकार की ओर से उनके उत्तर आएंगे।