फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   421 Jamati Quarantine in Himachal, four Corona positives traveled by train

हिमाचल में 421 जमाती क्वारंटीन, चार कोरोना पॉजिटिव ने ट्रेन से किया था सफर

Tue, 07 Apr 2020 02:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Apr 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
421 Jamati Quarantine in Himachal, four Corona positives traveled by train
डीजीपी सीताराम मरडी - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल में मंगलवार को 88 और जमातियों को चिह्नित किया गया है जिनका दिल्ली स्थित तब्लीगी जमात से संपर्क रहा है। चिह्नित किए गए लोगों में कुछ लोग वे भी हैं, जो जमातियों के नजदीकी हैं और पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आए थे। इन सभी को क्वारंटीन कर लिया गया है। प्रदेश के डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि अभी तक कुल  421 जमाती के साथ उनके परिजन और संपर्क में आने वाले लोग क्वारंटीन किए गए हैं। बताया कि चंबा के तीसा के चारों कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने 20 मार्च को ट्रेन से सफर किया था।

विज्ञापन


यह जानकारी आने के बाद इस बात की तस्दीक की जा रही है कि ट्रेन कब पहुंची और ये चारों किस गाड़ी से तीसा पहुंचे। बताया कि अभी तक की जांच में यह पता चला है कि 172 तब्लीगी पिछले मार्च महीने में अलग-अलग अवधि के दौरान दिल्ली स्थित तब्लीगी जमात गए थे। कहा कि वर्तमान में 97 जमातियों के खिलाफ सूचना छिपाने के आरोप में 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को तब्लीगी जमात के 92 लोग सामने आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वह कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली छूट का दुरुपयोग न करें लेकिन लोग मान नहीं रहे जिसकी वजह से सख्ती करनी पड़ रही है। अभी तक 331 वाहनों को सीज किया गया है और करीब 3.16 लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। सबसे ज्यादा ऊना में अब तक 14 लोगों के खिलाफ पांच मामले दर्ज किए गए हैं। बद्दी में 45 लोगों के खिलाफ 2, बिलासुपर में 5 के खिलाफ 2, चंबा में 8 लोगों के खिलाफ एक मामला, कांगड़ा में एक व्यक्ति के खिलाफ एक मामला, मंडी में सात लोगों के खिलाफ चार मामले, शिमला में पंद्रह के खिलाफ तीन मामले, सिरमौर में दो लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed