पीजीआई के नाम होगी 416 कनाल जमीन, यहां बनेगा सेटेलाइट सेंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना में पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर बनने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर जमीन पीजीआई के नाम करने को कहा है। जिला ऊना के मलाहत क्षेत्र में यह सेंटर 416 कनाल जमीन पर बनेगा।
हालांकि, पीजीआई की ओर से ऊना में ओपीडी चलाने के लिए एक अस्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की गई है। अब भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वन विभाग की जमीन को पीजीआई के नाम करने की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है।
ऊना में पीजीआई का 300 बिस्तर वाला सेटेलाइट सेंटर बनेगा। इसमें 500 करोड़ के करीब राशि खर्च की जानी है। पीजीआई सेटेलाइट सेंटर खुलने से ऊना में मरीजों को सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं मिलेंगी। इसके संचालन से दुर्घटना आदि स्थिति में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध होगी।
जल्द पीजीआई के नाम की जाएगी जमीन : परमार
यहां मरीजों की वेस्कुलर सर्जरी की जा सकेगी। इस सेंटर में स्किन, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी आदि के विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होंगे। ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल सत्ती की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ऊना के लिए सेटेलाइट सेंटर जैसे अहम प्रोजेक्ट को लेकर घोषणा की थी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार ने बताया कि ऊना में पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर बनाया जाना है। प्रदेश सरकार इसकी औपचारिकताएं पूरी करने में लगी है। जल्द ही जमीन पीजीआई के नाम कर दी जाएगी ताकि यहां भवनों का निर्माण किया जा सके।