{"_id":"5cb6078bbdec2213e92931ce","slug":"41555433355-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी कर्मचारी चुनाव में, दफ्तर पड़े खाली, झेलनी पड़ सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी कर्मचारी चुनाव में, दफ्तर पड़े खाली, झेलनी पड़ सकती है परेशानी
Wed, 17 Apr 2019 11:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने काम से नगर निगम आने वाले शहरवासियों को अगले कुछ दिन परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नगर निगम के विभिन्न दफ्तरों में तैनात 56 कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी में लगा दिया है। बुधवार को इनकी पहली रिहर्सल है जिसमें सभी को शामिल होना होगा। स्वास्थ्य शाखा समेत कई दफ्तरों की हालत अब ऐसी है कि यहां इक्का-दुक्का कर्मचारी ही बचे हैं। स्वास्थ्य शाखा से सेनेटरी इंस्पेक्टरों समेत पांच कर्मियों को चुनावी ड्यूटी में लगाया है। शहर में सफाई व्यवस्था चेक करने का जिम्मा भी इन्हीं पर है।
विज्ञापन
इसके अलावा कर शाखा से भी सचिव समेत कई कर्मचारी चुनाव में ड्यूटी देंगे। संपदा शाखा में अधीक्षक समेत पांच कर्मचारी अब दफ्तर में नहीं मिलेंगे। यहां दो-तीन कर्मचारी ही ब्रांच संभालेंगे। तहबाजारी शाखा से इंस्पेक्टर समेत सभी कर्मी चुनाव में ड्यूटी देंगे। इसी तरह जल शाखा से भी कई कर्मचारी चुनाव के बाद ही दफ्तर लौट सकेंगे। सड़क एवं भवन निर्माण शाखा से भी जेई समेत कई कर्मचारी चुनाव में ड्यूटी बजाएंगे। इनके अलावा बाकी शाखाओं से भी कर्मचारियों को चुनाव में व्यवस्था देखने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
स्टाफ कम, जनता हो सकती है परेशानी
नगर निगम में पहले ही एक हजार से अधिक पद खाली हैं। टैक्स, तहबाजारी, संपदा शाखा और स्वास्थ्य शाखा समेत कई दफ्तरों में स्टाफ की कमी है। अब बचे हुए कर्मचारी चुनाव में जाने से यहां परेशानी और बढ़ जाएगी। रोजाना सैकड़ों लोग टैक्स जमा करवाने, पानी के कनेक्शन, एनओसी, प्रमाण पत्र लेने निगम आते हैं। इन्हें दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
एमसी से 56 कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। आम जनता को सुविधा देने के लिए कई कर्मचारियों को ड्यूटी से छूट दी जाए, इसके लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा जा रहा है। इसके बाद जो भी दिशा-निर्देश होंगे, उसके अनुसार व्यवस्था की जाएगी। - अनिल शर्मा, संयुक्त आयुक्त