{"_id":"5c1d17cfbdec2257057f2956","slug":"41545410511-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, लेन-देन ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, लेन-देन ठप, लोग परेशान
Sat, 22 Dec 2018 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को शहर के बैंकों में कामकाज ठप रहा। इसके चलते बैंकों में लेन देन नहीं हो पाया। इससे हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब शहर के बैंक सोमवार को खुलेंगे। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल है। उधर, शुक्रवार को केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बैंककर्मियों ने एक दिन की हड़ताल की।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सुबह के समय उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। ऑल इंडिया बैंकर्स ऑफिसर कन्फेडरेशन हिमाचल सर्किल के महासचिव गोपाल शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार लगातार बैंक कर्मचारियों का शोषण कर रही है। हाल ही में हुई भारतीय बैंक संघ और बैंक यूनियनों कि बैठक में स्केल वन से लेकर स्केल सात तक के सभी बैंक अधिकारियों को केंद्र सरकार के अन्य कार्यालयों के समान वेतन देने की मांग की थी, जिसे पूरा करने से भारतीय बैंक संघ ने मना कर दिया। इसी के चलते आज हड़ताल करनी पड़ी है।
विज्ञापन
यह हैं कर्मचारियों की मांगें
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के चलते आज बैंक घाटे में हैं। बैंक यूनियनों की मांग है कि बैंकों का कार्य दिवस छह की जगह पांच दिन किया जाए। नई पेंशन नीति को बदलकर पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाए। बैंक को थर्ड पार्टी के कामों से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
सोमवार को निपटा लें काम, फिर होगी हड़ताल
शुक्रवार को बैंकों अधिकारियों की हड़ताल रही। शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को बैंकों में सामान्य कामकाज होगा। ऐसे में लोग भी अपने काम निपटा लें। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को बैंक के निचले श्रेणी के कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे जिससे कामकाज ठप रहेगा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोग सोमवार को अपना काम निपटा सकते हैं।
खाली हो गए हैं एटीएम
बैंकों में हड़ताल की सूचना के बाद शहर के कई एटीएम शुक्रवार को खाली हो गए। बीसीएस, खलीनी, मालरोड समेत कई उपनगरों में बैंक एटीएम खाली रहे। इससे लोगों को दूसरी जगह जाकर पैसे निकालने पड़े। आज और कल परेशानी और बढ़ सकती है।