{"_id":"5b0d8f134f1c1ba46e8b548a","slug":"41527615251-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MC SHIMLA: पेयजल संकट और मेयर के चीन दौरे पर आज हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC SHIMLA: पेयजल संकट और मेयर के चीन दौरे पर आज हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 30 May 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी को लेकर मचे हाहाकार और महापौर के चीन दौरे पर कांग्रेसी पार्षद विधायकों के साथ आज हंगामा करने वाले हैं। उप महापौर की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली नगर निगम की बैठक में सरकार भी निशाने पर रहेगी।
विज्ञापन
कांग्रेसी पार्षदों ने पहले ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। विधायक विक्रमादित्य सिंह और अनिरूद्घ सिंह के भी सदन में पहुंचने की सूचना है। सदन में कांग्रेस पार्षद महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मेयर के चीन जाने से खफा भाजपा के चार पार्षद कांग्रेस के साथ मिलकर महापौर को हटाने के लिए तैयार हो गए हैं। ये पार्षद पहले भी संगठन, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मेयर के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
यदि कांग्रेस इन्हें साथ में लेकर सदन में 18 या इससे ज्यादा पार्षदों को मेयर के खिलाफ खड़ा कर देती है तो अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। हालांकि, कांग्रेस के हमले से बचने के लिए भाजपा पार्षदों ने भी मंगलवार को प्री हाउस बुलाकर रणनीति तैयार की है।
स्वच्छता ऐप और किराये पर भी चर्चा
यदि सदन चला तो स्वच्छता ऐप के जरिये शिकायतें न सुनने का मामला भी सदन में आएगा। पार्षद कमलेश मेहता का कहना है कि ऐप बेकार है। शिकायतें नहीं सुनी जा रही। पार्षद मीरा शर्मा के निगम की दुकानों के किराये पर भी निगम जवाब देगा।