{"_id":"5abbca764f1c1bfb298b4609","slug":"41522256502-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्त से बाहर
स्मार्ट पुलिस की सुस्त जांच से आहत बीजेपी नेता डीजीपी से मिले
युवती के नाम से चल रहा था फेसबुक पर अकाउंट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संघ से जुड़े लोगों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में अब तक शातिर पुलिस गिरफ्त से बाहर है। फेसबुक पर यह आईडी एक युवती के नाम से बनाई गई थी और इसके जरिए बीजेपी के नेताओं पर अभद्र टिप्पणियां की गईं। भाजपा की ओर से एफआईआर दर्ज करवाने के बाद फेसबुक एकाउंट बंद हो गया था लेकिन उस पर की गई टिप्पणियां काफी सर्कुलेट हुईं। करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी स्मार्ट पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है। इससे आहत होकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश पुलिस प्रमुख (डीजीपी) से मुलाकात कर जांच में तेजी लाने का आग्रह किया है। डीजीपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द मामले के सही तथ्य सामने आ जाएंगे। मामला अक्तूबर 2017 का है। सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का सिलसिला शुरू हो गया और यह आईडी एक युवती के नाम से बनी उसमें पार्टी और संघ से जुड़े हुए लोगों पर टिप्पणियां करने का आरोप लगा। युवती की फ्रेंड लिस्ट में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या भी अच्छी खासी थी। जब उक्त फेसबुक यूजर की टिप्पणियों ने सभी सीमाएं लांघ दीं तो थाना बालूगंज में एफआईआर दर्ज करवा दी गई लेकिन शिमला शहर में फर्जी अकाउंट से स्थानीय भाजपा में अभद्र टिप्पणियां कर सनसनी फैलाने के पीछे कौन लोग रहे हैं, इसका पता अब तक नहीं लग पाया है। उधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। जल्द किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने करवाई है एफआईआर
भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने पुलिस को दी गई शिकायत में लिखा है कि इसमें संघ से जुड़े लोगों के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की गई है और कई महिला नेताओं के खिलाफ भी टिप्पणियां की गई हैं। फेसबुक पर यह मेल किसी युवती के नाम से चलाई जा रही है। उन्हें नहीं मालूम यह कौन है लेकिन यह उन्हें बदनाम करने के लिए सोची समझी साजिश है। सोशल मीडिया पर शातिर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त, जिला भाजपा अध्यक्ष संजय सूद समेत कई अन्य नेताओं के खिलाफ टिप्पणी कर रखी है।
विधायक ने भी की थी शिकायत
शिमला शहर के तत्कालीन विधायक और मौजूदा शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद तत्कालीन एसपी को लिखित में शिकायत देकर मामले की जांच का आग्रह किया था। वरिष्ठ नेता गणेश दत्त एफआईआर दर्ज होने के बाद दो बार तत्कालीन एसपी और पुलिस थाना बालूगंज के चक्कर काटते रहे लेकिन कोई परिणाम नहीं आया। अब जाकर डीजीपी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी है। अब जांच में रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
क्या कहती है भाजपा
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। वे कौन लोग हैं जिन्होंने अभद्र टिप्पणियां कर पार्टी और किसी संस्था को बदनाम करने की कोशिश की है, इसका पता लगना चाहिए। इसी मामले को लेकर वह डीजीपी से मिले हैं, ताकि जांच में तेजी आए और शातिर गिरफ्त में हो। यह फेसबुक अकाउंट एक लड़की के नाम से चलाया जा रहा था।