फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पिंजरे लगे पर पकड़ में नहीं आ रहे तेंदुए

पिंजरे लगे पर पकड़ में नहीं आ रहे तेंदुए

Tue, 24 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पिंजरे लगे पर पकड़ में नहीं आ रहे तेंदुए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला और उसके आसपास के इलाकों में तेंदुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। हालांकि, महकमे ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए क्षेत्र में आठ पिंजरे लगाए हैं। तेंदुओं को पिंजरे में फांसने के लिए मीट रखा गया है, इसके बावजूद तेंदुए अभी भी पकड़ से दूर हैं। आए दिन तेंदुए पालतू पशुओं के साथ इंसानों पर भी हमले कर रहे हैं। तेंदुए ज्यादातर जाखू, कुफ्टाधार, भराड़ी, अनाडेल, चक्कर और कामनादेवी के आसपास के क्षेत्रों में हमला कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग पर विभाग ने क्षेत्र के आठ जगहाें पर पिंजरे लगाएं हैं लेकिन तेंदुओं को पकड़ने में विभाग को नाकामयाबी हाथ नहीं लगी है। पिछले एक माह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुए पालतू जानवरोें के साथ इंसानों पर भी हमले कर रहे हैं। कभी कुफ्टाधार में सड़क पर चलते लोगों तो कभी बाइक सवारों को अपना निशाना बना रहे हैं। शहर और उसके आसपास के सभी क्षेत्रों में अंधेरा होते ही लोग अपने घरों में कैद हो रहे हैं। बच्चों का खेलने कूदने के लिए घर से बाहर निकलना बंद हो गया है।
जाखू, बड़श के लोगों ने की पिंजरे लगाने की मांग
जाखू बौर बड़श के स्थानीय लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। सोमवार को जाखू में नगर निगम शिमला के कीमैन को सुबह के समय पानी खोलते वक्त सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि जाखू का क्षेत्र पूरी तरह से जंगल से घिरा हुआ है और हर वक्त जंगली जानवरों का रिहायशी इलाके में आने का खतरा बना रहता है। उन्होंने मांग की है कि वन विभाग जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाए।
विज्ञापन

शहरी वन विभाग ने शहर और उसके साथ लगते क्षेत्रों में आठ जगहों पर पिंजरे लगाए हैं। विभाग ने कैथू, न्यू शिमला, डीएवी न्यू शिमला, कंगनाधार, टूटीकंडी, टूटीकंडी बाईपास, पगोग और गवर्नर हाउस के पास पिंजरे लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालतू कुत्तों के शिकार में आता है तेंदुआ : इंद्र
शहरी वन विभाग के डीएफओ इंद्र कुमार ने बताया कि पालतू कुत्तों के शिकार में तेंदुए रिहायशी क्षेत्र में दस्तक देते हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए क्षेत्र में आठ पिंजरे लगाए गए हैं। उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि वे अपने कुत्तों को अंधेरा होने के बाद घर से बाहर न निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed