फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब 1916 नंबर पर मांगें डस्टबिन, जल्द घर पहुंच जाएगा

अब 1916 नंबर पर मांगें डस्टबिन, जल्द घर पहुंच जाएगा

Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
अब 1916 नंबर पर मांगें डस्टबिन, जल्द घर पहुंच जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम प्रशासन एक बार फिर लोगों को सस्ते डस्टबिन मुहैया करवाने जा रहा है। इसके लिए निगम के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर डिमांड कर सकते हैं। साथ ही एरिया सुपरवाइजर के जरिए भी नए डस्टबिन की मांग की जा सकती है। निगम हफ्ते भर के भीतर आपके घरद्वार ये नए डस्टबिन उपलब्ध करवाएगा। पहले की तरह ही एक डस्टबिन की कीमत 100 रुपये रखी गई है। अमर उजाला संवाद में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए निगम ने ये नए डस्टबिन देने की बात कही थी। अब इस पर काम शुरू हो गया है। निगम ने हेल्पलाइन नंबर 1916 से लोगों की डिमांड लेना शुरू कर दिया है। डोर टू डोर सैहब कर्मियों के माध्यम से निगम यह डस्टबिन लोगों के घर पहुंचाएगा। शहर में निगम ने 2010 के बाद नए डस्टबिन देना शुरू किया था। अब तक कई लोगों के डस्टबिन टूट गए हैं। उन्हें बाजार से इसी आकार के डस्टबिन 200 से लेकर 250 रुपये देकर खरीदने पड़ रहे हैं।

....
लोग 1916 नंबर पर डस्टबिन की डिमांड कर सकते हैं। निगम जल्द से जल्द इन्हें मुहैया करवाने की कोशिश करेगा।
नीरज मोहन, वीपीएचओ व संयुक्त आयुक्त
....
अब शिकायत करते ही उठेगा कूड़ा
शिमला। शहर में नगर निगम अब दो और स्वच्छता वाहन चलाएगा। इससे हेल्पलाइन नंबर 1916 पर शिकायत करते ही आपके इलाके से कूड़ा उठ जाएगा। निगम के पास अभी एक ही स्वच्छता वाहन है। इसे भी सुबह पानी के सैंपल लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फिर दिन में सफाई का काम करवाया जाता है। निगम आयुक्त जीसी नेगी ने निगम हाउस में वाहन खरीदने की पहल की थी। बाद में हाउस में यह पारित हो गया। अब वाहन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो गाड़ियों के लिए करीब 12 से 14 लाख का बजट चाहिए। निगम प्रशासन का कहना है कि दो नए वाहन आने से रोजाना सफाई से जुड़ी 8 से 10 शिकायतें निपटाई जा सकेंगी। अभी निगम का यह स्वच्छता वाहन शहर में दो से तीन जगहों पर जाकर ही सफाई कर पाता है। शिकायतें ज्यादा होने पर कई इलाकों में यह देरी से पहुंचता है। लेकिन अब निगम के पास तीन वाहन होंगे जो सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed