{"_id":"59b426ed4f1c1bed7f8b5732","slug":"41504978669-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चनोग में खुलेगा डिग्री कॉलेज : वीरभद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चनोग में खुलेगा डिग्री कॉलेज : वीरभद्र सिंह
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि चनोग पंचायत में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने शनिवार को घणाहट्टी में 72 महिला मंडलों के सम्मेलन में यह घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधायक विकास निधि से प्रत्येक महिला मंडल को 20-20 हजार रुपये के चेक भी प्रदान किए। कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कहा कि महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए हैं। यह संतोषजनक है कि आज वे हर क्षेत्र में आगे हैं तथा राष्ट्र की प्रगति एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान खोलने के लिए किसी भी प्रकार की वित्तीय बाधाएं नहीं हैं। युवाओं को उत्कृष्ट शैक्षिक सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। इन्हीं प्रयासों के कारण आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। राज्य सरकार ने लोगों को घरद्वार के समीप गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य संस्थान खोले हैं। आज प्रदेश के स्वास्थ्य मानक अन्य राज्यों से कहीं बेहतर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को राज्य में विकास के आदर्श के तौर पर विकसित किया गया है।
...
शिमला ग्रामीण में तीन डिग्री कॉलेज खोले
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शिमला ग्रामीण में तीन डिग्री कॉलेज, एक पॉलीटेकभनीक कॉलेज, एक ललित कला कॉलेज, महिलाओं के लिए क्षेत्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान के अतिरिक्त 10 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं, 9 उच्च, 10 माध्यमिक और 15 प्राथमिक पाठशालाएं खोली गई हैं। लोगों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस अवधि में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा आयुर्वेदिक औषधालय खोले गए।
विज्ञापन
...
कांग्रेस सरकार ने हासिल की उपलब्धियां : विक्रमादित्य
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थान खोलने, पेयजल तथा सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करवाकर विभिन्न विकास उपलब्धियां हासिल की गई हैं। उन्होंने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत महिला मंडलों की वित्तीय सहायता की मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सोहन लाल, ग्राम पंचायत घणाहट्टी की प्रधान प्रभा, पूर्व विधायक तिलकराज, प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं पूर्व प्रधान कविता कंवर, पंचायत समिति सदस्य अनिता शर्मा, जिप सदस्य राजेश शर्मा, धामी के प्रधान जगदीप कंवर, पंचायत समिति मशोबरा अध्यक्ष मीना कुमारी आदि मौजूद रहे।