फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   400 tourist vehicle stuck in snowfall rescue in lahaul spiti himachal pradesh

Snowfall in Himachal: रात तीन बजे तक चला बचाव अभियान, 400 पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकाला

Fri, 30 Dec 2022 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Dec 2022 05:47 PM IST
सार

अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल में लगभग 45 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। वीरवार रात को लाहौल-स्पीति और कुल्लू पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात तक चलाए रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी वाहनों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया।

विज्ञापन
400 tourist vehicle stuck in snowfall rescue in lahaul spiti himachal pradesh
हिमाचल में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारी हिमपात के बीच वीरवार को करीब 400 पर्यटक वाहनों को अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी से रेस्क्यू किया गया। सड़क पर बर्फ जमने के कारण वाहन फिसलने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माइनस डिग्री तापमान में पर्यटक आधी रात तक वाहनों में फंसे रहे। लाहौल-स्पीति और कुल्लू पुलिस के साथ अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में तैनात पुलिस ने रात तीन बजे तक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ताजा हिमपात के बाद अटल टनल होकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। शुक्रवार को मनाली से लाहौल के बीच ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल में लगभग 45 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। वीरवार रात को लाहौल-स्पीति और कुल्लू पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात तक चलाए रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी वाहनों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। तब तक सैकड़ों सैलानी कड़ाके की ठंड में माइनस तापमान में आधी रात तक गाड़ियों में भूखे प्यासे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात को देखते हुए शुक्रवार को टनल होकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हालांकि, विपरीत मौसम में भी सीमा सड़क संगठन ने सड़क से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में वीरवार को अटल टनल रोहतांग से सिस्सू, कोकसर और दालंग की ओर कुल 5,640 वाहनों की आवाजाही हुई।


लाहौल-स्पीति में दोपहर ढाई बजे से ताजा हिमपात शुरू होने से सड़कों पर फिसलन बनी होने के कारण वाहनोें को वापस मनाली भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान लगभग 100 वाहन कुल्लू पुलिस के अधिकार क्षेत्र (अटल टनल रोहतांग के दक्षिणी छोर) पर जाम के चलते अटल टनल रोहतांग के उत्तरी छोर पर फंस गए थे, जिन्हें मनाली की ओर सुरक्षित निकालने में लगभग आठ घंटे का समय लगा।

वाहनों को सुरक्षित मनाली की ओर भेजने की प्रक्रिया में लाहौल-स्पीति पुलिस की टीम ने तीन वाहनोें का प्रयोग किया। इस रेस्क्यू अभियान में पुलिस के 15 जवान और स्थानीय स्वयंसेवी शामिल रहे। मानव वर्मा ने बताया कि उनकी तरफ से बचाव कार्य रात्रि करीब 1.00 बजे तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed