फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   40 new industries to be set up in Himachal, doors of employment will open, investment proposals received from

Himachal: हिमाचल में लगेंगे 40 नए उद्योग, नाैकरी के खुलेंगे द्वार, नामी कंपनियों से मिले निवेश के प्रस्ताव

Tue, 13 May 2025 10:23 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 May 2025 10:23 AM IST
सार

 उद्योग विभाग को 200 करोड़ से ज्यादा निवेश के 40 औद्योगिक प्रस्ताव मिले हैं। इनके धरातल पर उतरने से करीब डेढ़ हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
40 new industries to be set up in Himachal, doors of employment will open, investment proposals received from
मेडिकल डिवाइस पार्क(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 40 और नए उद्योग लगेंगे। कई बड़े औद्योगिक समूहों ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की इच्छा जताई है। उद्योग विभाग को 200 करोड़ से ज्यादा निवेश के 40 औद्योगिक प्रस्ताव मिले हैं। इनके धरातल पर उतरने से करीब डेढ़ हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उद्योग महकमा इन प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस समिति की बैठक में लाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

नए प्रस्तावों में टाइल्स, दवाओं के निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल और सोलर पैनल से जुड़े उद्योग शामिल हैं। विभाग के अनुसार नए उद्योगों को स्थापित करने के लिए हिमाचल और बाहरी राज्यों के उद्योगपतियों ने रुचि दिखाई है। हिमाचल के उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए किसी विशेष अनुमति (118 की अनुमति) की जरूरत नहीं होगी। बाहरी राज्यों के निवेशकों को लीज पर जमीन लेने को अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने उद्यमियों को हिमाचल करने के लिए जमीन लीज पर देने की बात कही है। इसे लेकर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान निवेशकों से संवाद कर रहे हैं। सरकार ने यह भी तय किया है कि लगाने को सभी विभागीय स्वीकृतियां और एनओसी एक ही स्थान से प्राप्त किए जा सकेंगे। प्रदेश में करीब 28 हजार बड़े उद्योग संचालित हैं, डेढ़ लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। 

विज्ञापन

कई उद्योगपतियों ने हिमाचल में निवेश की इच्छा जताई है और सिंगल विंडो की बैठक में प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है।-हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed