फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   40 new doctors and 260 nurses for himachal.

अब गांव के अस्पतालों में भी मिलेंगे डॉक्टर

Wed, 29 Oct 2014 04:33 PM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
40 new doctors and 260 nurses for himachal.

हिमाचल प्रदेश को 40 डाक्टर और 260 स्टाफ नर्सें मिल गई है। इस सिलसिले में स्वास्थ्य महकमे की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इससे स्वास्थ्य महकमे की ओर से ज्वाइनिंग लेटर भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


सरकार के इस कदम से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को थोड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विनीत चौधरी ने बताया कि हिमाचल में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से 40 डाक्टरों का चयन किया गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से स्वीकृति मिलते ही डाक्टरों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी किए निर्देश

40 new doctors and 260 nurses for himachal.

इसमें से ज्यादातर डाक्टर मेडिकल ऑफिसर है। दूसरी ओर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डा.आरके शर्मा ने बताया कि 260 नर्सों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया है।

इन्हें रोगी कल्याण समिति के माध्यम से वेतन का भुगतान किया जाएगा। इनके वेतन में प्रति वर्ष तीन फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार के इस कदम से प्रदेश में कुछ हद तक डाक्टरों और नर्सों की कमी दूर हो जाएगी।

इसके बावजूद प्रदेश में डाक्टरों के 310 और नर्सों के 350 पद खाली रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed