{"_id":"5bb36039867a5501346c3dd0","slug":"4-employees-injured-after-blast-in-industrial-unit-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलपुर्जे बनाने वाले उद्योग में धमाका, 4 कर्मचारी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलपुर्जे बनाने वाले उद्योग में धमाका, 4 कर्मचारी झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Wed, 03 Oct 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी के हरिरायपुर में छोटे वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाले उद्योग माइक्रोटर्नर की लोहा भट्ठी में धमाका होने से चार कर्मचारी झुलस गए हैं। यह हादसा सोमवार देर शाम को हुआ है। झुलसे कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। झुलसने वालों में नीरज निवासी विकासनगर उत्तराखंड, धर्मेंद्र निवासी राजस्थान, शिशुपाल और संजीव निवासी उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
विज्ञापन
एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी।सूत्रों के अनुसार उद्योग की लोहा भट्ठी गैस से चलती है। इसके भीतर ऑक्सीजन प्रवेश नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम इस भट्ठी पर चार कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच गैस अचानक बंद हो गई और बाहर से ऑक्सीजन भट्ठी में प्रवेश कर गई। इससे दबाव बनने के कारण धमाका हो गया।