फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4 crore rupee grant to smart city shimla by center govt

गाड़ियों और भवनों पर खर्च नहीं होगा स्मार्ट सिटी का पैसा

Mon, 31 Dec 2018 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Dec 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
4 crore rupee grant to smart city shimla by center govt

हिमाचल में स्मार्ट सिटी के लिए आया पैसा गाड़ियों पर खर्च नहीं हो सकेगा। नए भवन भी इससे नहीं बनेंगे। न ही इस पैसे से पुराने भवनों की मरम्मत होगी। पदों के सृजन और भर्तियों पर इसे खर्च नहीं कर सकेंगे। यह पैसा शहरों में आधारभूत ढांचा विकसित करने और लोगों को सुविधाएं देने पर ही खर्च होगा। केंद्र ने प्रदेश सरकार को स्पष्ट निर्देश देते हुए सशर्त शिमला स्मार्ट सिटी के लिए 4 करोड़ रुपये जारी किए हैं। हिमाचल में धर्मशाला और शिमला शहर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी शिमला के लिए चार करोड़ रुपये का फंड जारी करने की सूचना राज्य सरकार के वित्त विभाग और शहरी विकास विभाग के सचिवों को दी है। यह बजट चालू वित्त वर्ष में ही खर्च किया जाएगा। केंद्र ने निर्देशों में कहा है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के पैसे को खर्च करने में कोई कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन


यह बजट स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से स्पष्ट की गई गाइडलाइंस के तहत ही खर्च होगा। इस बारे में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अवर सचिव संजय शर्मा की ओर से हिमाचल सरकार को पत्र भेजा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि इस राशि को सात दिन के भीतर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भेजा जाए। जब पूरा पैसा खर्च हो जाए तो इसका यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट भी भारत सरकार को भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed