फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4-9-14 benefits to 600 Ayurvedic Medical Officers in himachal

600 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को तोहफा

Sun, 22 Feb 2015 11:48 PM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
4-9-14 benefits to 600 Ayurvedic Medical Officers in himachal

हिमाचल में नियुक्त आयुर्वेद डॉक्टरों को 4-9-14 का सेवा लाभ मिलेगा। यह लाभ करीब 600 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया है। यह मांग काफी समय से लंबित थी।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने आयुर्वेद विभाग को यह लाभ देने के आदेश जारी किए हैं। प्रधान सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद अब आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी 4, 9 और 14 वर्षों में एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेसिव स्कीम का सेवा लाभ उठा पाएंगे। यानी इन वर्षों में इन्हें विशेष वित्तीय लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

हाल ही में सीएम से उठाई थी मांग

4-9-14 benefits to 600 Ayurvedic Medical Officers in himachal

हाल ही में अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट कर यह मांग उठाई थी। हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने इस मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का धन्यवाद किया है।

उन्होंने प्रधान सचिव आयुर्वेद, निदेशक आयुर्वेद और विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी सहयोग देने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व की सरकार में यह आयुर्वेद का स्वर्णिम युग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed