फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4.4 Magnitude Earthquake Hits Himachal Pradesh

हिमाचल में फिर भूकंप के झटके, दहशत में लोग

Mon, 29 Aug 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर/चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर/चंबा Updated Mon, 29 Aug 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
4.4 Magnitude Earthquake Hits Himachal Pradesh

हिमाचल में दूसरे दिन भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। झटकों से लोग दिनभर दहशत में रहे। जिला शिमला के रामपुर क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। तड़के 4.20 और दोपहर 12:09 बजे लगे झटकों से लोग दिनभर दहशत में रहे।

विज्ञापन


इसी बीच, चंबा में भी दोपहर 2.48 बजे भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 आंकी गई। भूकंप का केंद्र चंबा की धौलाधार रेंज में 32.8 नार्थ और 76.0 ईस्ट रहा। भूकंप के उद्गम स्थल की गहराई जमीन से करीब बीस किलोमीटर नीचे रही।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का दावा है कि इस भूकंप का केंद्र 1905 में कांगड़ा में हजारों लोगों की जान लेने वाले भूकंप के केंद्र के आसपास ही था। वाडिया इंस्टीच्यूट ऑफ जियोलॉजी में भूकंप विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सुशील ने इसकी पुष्टि की है। भूकंप के झटकों से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रामपुर में शनिवार को आए चार बड़े झटकों के बाद खौफजदा लोगों ने कॉलेज ग्राउंड में आसमान तले रात गुजारी। यहां ठहरे लोगों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था कॉलेज मेस में की गई थी।

छात्र स्कूल में ठहरे लोगों के लिए व्यापारियों ने मिलजुलकर रात के खाने की व्यवस्था की। कई लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर गाडि़यां खड़ी कर उसमें परिवार सहित रात गुजारी।


24 घंटे का हाई अलर्ट खत्म हो गया है। अभी सतर्कता बरती जा रही है। क्षेत्र की जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। अब किसी तरह के नुकसान का अंदेशा नहीं है। -निशांत ठाकुर, एसडीएम रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed