फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   39 kg white sandalwood recovered from three youths in car, worth in lakhs

देहरा में कार सवार तीन युवकों से सफेद चंदन बरामद

Tue, 22 Feb 2022 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
39 kg white sandalwood recovered from three youths in car, worth in lakhs
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा पुलिस को देहरा-भरवाईं (ऊना) सीमा पर एक कार में बैठे तीन युवकों से सफेद चंदन पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भरवाईं सीमा पर मंगलवार रात को नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को देहरा पुलिस ने समनोली (जिला कांगड़ा)-भरवाईं (जिला ऊना) सीमा पर नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने देहरा की तरफ से एक कार को आते देखा। पुलिस ने चैकिंग के लिए कार को रोका। कार में तीन युवक बैठे हुए थे। पुलिस ने जांच की तो 39 किलोग्राम सफेद चंदन बरामद किया। पुलिस ने जब युवकों से पूछताछ की और दस्तावेज मांगे तो वह असमर्थ रहे। उसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवक उपमंडल देहरा के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को पुलिस ने तीन युवकों से सफेद चंदन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और आईएफ 41 व 42 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भारतीय बाजार में सफेद चंदन की कीमत 18 हजार से 20 हजार रुपये प्रति किलो है। देखा जाए तो तीनों आरोपियों से पकड़ा गए सफेद चंदन की कीमत भारतीय बाजार में 7 से 8 लाख रुपये होगी। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 9 से 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। अभी तीन दिन पहले ही रक्कड़ के पंजपीरी से चंदन के पेड़ काटे गए थे। ऐेसे में उपमंडल देहरा और ज्वालामुखी में चंदन तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed