फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   38 percent increase in revenue receipts: Jairam

राजस्व प्राप्तियों में 38 प्रतिशत वृद्धि: जयराम

Wed, 03 Feb 2021 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
38 percent increase in revenue receipts: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश ने जनवरी 2020 तक की राजस्व प्राप्तियों की तुलना में जनवरी 2021 में राजस्व प्राप्तियों में 38 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 562 करोड़ रुपये के मुकाबले इस वर्ष जनवरी 2021 तक 779 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विभाग के राजस्व में वर्ष 2020 के दौरान अगस्त माह में 15 प्रतिशत, सितंबर में 10 प्रतिशत, अक्तूबर में 37 प्रतिशत, नवंबर में 9 प्रतिशत जबकि दिसंबर में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनवरी 2021 में वैट में 119 प्रतिशत, कराधान राजस्व में 32 प्रतिशत और राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में 19 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के बावजूद वर्तमान वित्त वर्ष और पिछले वित्तीय वर्ष के संचयी राजस्व के बीच का अंतर जनवरी 2021 में घटकर तीन प्रतिशत रह गया जो जुलाई 2020 में 39 प्रतिशत था। प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान जगदीश चंद शर्मा ने कहा कि राज्य की राजस्व प्राप्तियों को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed