फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   38 new coronavirus cases in Solan district of Himachal

हिमाचल के सोलन जिले में 38 नए कोरोना मामले

Fri, 24 Jul 2020 09:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
38 new coronavirus cases in Solan district of Himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

 हिमाचल के सोलन जिले में शुक्रवार को 38 नए मामले आए हैं। सभी मामले बीबीएन क्षेत्र के हैं। इनमें 10 मामले एसएसएफ उद्योग के हैं जबकि दो हरिपुर संडोली के हैं जिनका यात्रा इतिहास है। इसके अलावा दो रामशहर में कोरोना संक्रमित के सीधे संपर्क में आने से पॉजिटिव आए हैं। इन मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 448 पहुंच गई हैं जबकि 287 एक्टिव मामले आ गए हैं। अब जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। देर रात बीबीएन क्षेत्र से ही 24 नए मामले आए हैं।  उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि संक्रमित 14 लोगों को कोविड सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, जिले में बढ़ते कोरोना मामलों के बाद शनिवार से बीबीएन क्षेत्र में लॉकडाउन रहेगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री के साथ उपायुक्त सोलन की ऑनलाइन बैठक में लिया गया। इसमें बीबीएन का पूरा क्षेत्र लॉकडाउन में शामिल रहेगा। जानकारी के अनुसार, बीबीएन में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब  बीबीएन क्षेत्र में दो दिन का लॉकडाउन रहेगा। 26 जुलाई रात 12 बजे से 28 जुलाई सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना के सोलन में 340 मामलों में से बीबीएन के उद्योगों के सबसे अधिक मामले संक्रमित पाए गए हैं। जिले में करीब 240 एक्टिव मामलों इन उद्योगों से आए हैं। प्रशासन ने क्षेत्र के आधा दर्जन उद्योगों की बाड़बंदी के साथ इन कंपनियों में काम करने वाले रिहायशी कॉलोनियों में रहने वाले इनके निवासों को भी पूर्ण रूप से सील कर कंटेनमेंट जोन बनाया है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ ऑनलाइन बैठक में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दो दिन के लॉकडाउन का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed